{"_id":"6935cd6306ac0dccbf0f7008","slug":"rs-40000-in-cash-and-goods-burnt-in-fire-karnal-news-c-18-knl1018-796611-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आग लगने से 40 हजार की नकदी और सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आग लगने से 40 हजार की नकदी और सामान जला
Mon, 08 Dec 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
करनाल। आनंद विहार पार्ट दो में रात एक बजे दुकान मालकिन उषा देवी की किराना की दुकान में आग लगने से सामान व 40 हजार रुपये की नकदी जल गई। आग लगने की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग इनवर्टर से शॉर्ट सर्किट होने से लगी है।
दुकान मालकिन उषा देवी ने कहा कि उनके पति रेहड़ी लगाते हैं, जबकि वो खुद किराना की दुकान पर सामान बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। किराना सामान के अलावा उनकी दुकान में कपड़े और मनियारी का सामान भी रखा था। इसके अलावा दुकान में शीशा लगवाने के लिए 40 हजार की नकदी भी दुकान में रखी थी लेकिन रात को आग लगने से सारा सामान व नकदी जल गई। इससे उन्हें करीब चार लाख रुपये की हानि हुई है।