{"_id":"6ac2ab527651df2057049d30","slug":"rs-18000-and-a-mobile-phone-looted-from-a-tata-ace-driver-karnal-news-c-18-knl1018-1005384-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: टाटा एस चालक से 18 हजार रुपये और मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: टाटा एस चालक से 18 हजार रुपये और मोबाइल लूटा
विज्ञापन
इंद्री। क्षेत्र में कलरी जागीर के रास्ते शामली-अंबाला हाईवे के नीचे बाइपास पर तीन अज्ञात बदमाशों ने टाटा एस चालक को रोककर 18 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना इंद्री पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव चोगावा निवासी राजिन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को रात करीब 1:10 बजे वह टाटा एस लेकर कलरी जागीर के रास्ते से जा रहा था। शामली-अंबाला हाईवे के नीचे बाइपास पर तीन व्यक्ति मुंह ढककर आए और उसकी गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल अड़ा दी थी।
थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जांच जारी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। साथ ही वारदात वाले क्षेत्र और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।