फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 10.41 lakhs looted in the name of sending to Australia

Karnal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 10.41 लाख रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rs 10.41 lakhs looted in the name of sending to Australia
ंकरनाल। बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर पिता से 10.41 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फेसबुक पर विदेश भेजने का विज्ञापन दिया और झांसे में आए कुंजपुरा निवासी राज मोहम्मद से उनके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर रकम ऐंठ ली। इसके बाद न तो वीजा दिलवाया गया और न विदेश भेजा गया। जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो उन्हें सात लाख से अधिक के चेक दे दिए गए, जो बाउंस हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर थाना कुंजपुरा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित राज मोहम्मद ने बताया कि वह प्राइवेट लैब में काम करते हैं। उन्होंने अपने बेटे मोहम्मद आरिफ को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए संपर्क किया। आरोपी पटियाला स्थित एक ऑफिस में मिले, जो हेड क्वार्टर इमीग्रेशन के नाम से चल रहा था। बातचीत के बाद पूरी प्रक्रिया के लिए 11 लाख रुपये में सौदा हुआ।
विज्ञापन

राज मोहम्मद ने बताया कि किस्तों में उनसे यह रकम वसूली गई। ऑफिस लेटर, फंड शो करने, मेडिकल, कॉलेज फीस, हेल्थ इंश्योरेंस व अन्य मदों में उनसे 10,41,485 रुपये ले लिए गए। जब बार-बार संपर्क करने पर वीजा या फ्लाइट नहीं मिली तो आरोपियों ने उन्हें 7 लाख 48 हजार रुपये के चेक दिए लेकिन ये चेक भी बाउंस हो गए। आरोपियों ने अब फोन उठाना बंद कर दिया है और धमकी दे रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed