फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   RPF personnel's widow gets money stuck for 16 years

Karnal News: आरपीएफ कर्मी की विधवा मिला 16 साल से रुका पैसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
RPF personnel's widow gets money stuck for 16 years
अंबाला। लगभग 16 साल की जद्दोजहद के बाद आरपीएफ कर्मचारी की विधवा पत्नी को भविष्य निधि का रुका पैसा मिल गया है। अभी ब्याज के पैसा मिलना शेष है। हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए रेलवे को नोटिस जारी हुआ तो 16 साल से रोककर रखी भविष्य निधि की 90 हजार 932 रुपये की राशि का भुगता कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएमडब्ल्यू पटियाला में तैनात आरपीएफ के सिपाही महेंद्र सिंह की पत्नी कुलदीप कौर ने बताया कि उसके पति की मौत काम के दौरान 19 मार्च 2007 को हो गई थी। मृत्यु के बाद उसके पति की भविष्य निधि जमा राशि 31 माई 2007 को ब्याज सहित 90,923 रुपये थी। रेलवे ने न तो इस राशि का भुगतान किया और न ही राशि को रोकने से संबंधित कोई संतोषजनक जानकारी इन 16 वर्षों में विधवा पत्नी को उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

जब मामला उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के पूर्व मंडल सचिव धर्मपाल के संज्ञान में आया तो उन्होंने विधवा महिला को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद रेलवे के साथ कई बार पत्राचार भी किया गया, लेकिन कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। फिर केंद्रीय सरकार के औद्योगिक ट्रिब्यूनल के अधिवक्ता विक्की लहरी पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के मार्गदर्शन में केस नंबर एलसीए 41/2022 16 दिसंबर 2022 को फाइल किया गया। कोर्ट नोटिस जारी होते ही रेलवे ने 31 मार्च 2007 तक बनी राशि 90.923 रुपये का भुगतान कर दिया है जबकि 31 मार्च 2022 तक बने ब्याज लगभग ढाई लाख रुपये की आगामी पेशी 15 नवंबर 2023 से पूर्व मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed