{"_id":"64878c678109c3f0c1026847","slug":"route-diverted-on-the-highway-due-to-the-farmers-movement-in-pipli-karnal-news-c-18-knl1008-147696-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पिपली में किसान आंदोलन के चलते हाईवे पर रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पिपली में किसान आंदोलन के चलते हाईवे पर रूट डायवर्ट
विज्ञापन
- मेरठ रोड और बलड़ी के पास बनी जाम की स्थिति, वाहनों को एक-एक कर किया जा रहा रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पिपली में किसानों की ओर से हाईवे जाम किए जाने के बाद आवागमन में दूर-दराज से आ रहे लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर सोमवार को पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। इस दौरान मेरठ रोड और बलड़ी के पास जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने वाहनों को एक-एक कर रवाना किया।
करनाल से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों को करनाल से इंद्री रोड से होते हुए बबैन से शाहबाद राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 44 से होते हुए चंडीगढ़ की तरफ रवाना किया जा रहा है। इसके अलावा करनाल से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को इंद्री रोड से होते हुए लाडवा से रादौर, रादौर से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 344 (सहारनपुर-पंचकुला रोड) से होते हुए चंडीगढ़ की ओर निकाला गया। करनाल से नीलोखेडी, नीलोखेडी से ढांड, ढांड से राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 152 डी से होते हुए चंडीगढ़ की तरफ रवाना किया।
चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को सदौपुर से देवी नगर, देवीनगर से राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-152 डी, करनाल, पानीपत से दिल्ली की ओर निकाला। बस अड्डा अंबाला कैंट से साहा, यमुनानगर होते हुए दिल्ली की तरफ रवाना किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सीधे करनाल से कुरुक्षेत्र या अंबाला से कुरुक्षेत्र की तरफ यात्रा करने से बचें।