फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rohtak's Bhau gang wanted to spread terror in Karnal after Hisar

Karnal News: रोहतक का भाऊ गैंग हिसार के बाद करनाल में फैलाना चाहता था दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's Bhau gang wanted to spread terror in Karnal after Hisar
- गैंग के मुखिया राहुल ने की थी पहली वारदात, साथी आर्यन पर दर्ज हैं कई केस
विज्ञापन


- मुठभेड़ में दोनों को लगी है गोली, उपचार के बाद प्रोडक्शन वारंट पर करनाल लाएगी पुलिस



गगन तलवार

करनाल। शहर के चार चमन में मोबाइल शोरूम के बाहर हवाई फायर करके रंगदारी मांगने वाले दोनों बदमाशों का संबंध भाऊ गैंग के साथ मिला है। रोहतक का हिमांशु भाऊ गैंग हिसार के बाद करनाल में वारदात को अंजाम देकर दहशत फैलाना चाहता था, लेकिन पहली ही वारदात के बाद पुलिस ने उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया।

मोबाइल शोरूम के बाहर हवाई फायर करने वाला आरोपी राहुल उर्फ गब्बू अैर उसका साथी आर्यन हिसार के गांव बालसमंद का रहने वाला है। राहुल ही हिसार में गैंग का मुखिया है। इसके अलावा उसका साथी आर्यन भी वारदात में उसके साथ रहता था। उस पर भी आर्म्स एक्ट और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों में भी हिसार पुलिस को उसकी तलाश थी। बताया जा रहा है कि विदेश में बैठे मुख्य गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के इशारे पर ही दोनों ने करनाल में वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


दो जून को हुई वारदात के बाद से करनाल पुलिस के इनपुट पर हिसार सहित कई जिलों की पुलिस सतर्क हो गई थी। शनिवार को हिसार में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया है। अगले कुछ दिनों में उन्हें करनाल पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। इसके बाद ही खुलासा होगा कि उन्होंने मोबाइल शोरूम को क्यों टारगेट बनाकर रंगदारी मांगी थी। फिलहाल दोनों आरोपियों के रिकॉर्ड पर अभी हिसार की पुलिस की जांच कर रही है। शनिवार को राहुल व आर्यन के अलावा रावलवास निवासी अंकित, सरसाना निवासी अमित और रावलवास कलां निवासी वेदप्रकाश उर्फ रामचंद्र को हिसार के गांव धीरणवास में स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कौन है हिमांशु भाऊ

गैंगस्टर हिमांशु भाऊ हरियाणा के रोहतक जिले के रिटौली गांव का रहने वाला है। 2023 में इंटरपोल ने हिमांशु भाऊ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। हिमांशु भाऊ पर कई केस दर्ज हैं। साथ ही ढाई लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। कथित तौर पर जाली पासपोर्ट के जरिये उस पर भारत से भागने का भी आरोप है। हिमांशु भाऊ और उसके गिरोह पर हत्या, धोखाधड़ी, लूट, रंगदारी के कई केस दर्ज हैं।



शहर में नाकाबंदी, पुलिस सतर्क

दो जून को हुई वारदात के बाद से जिला पुलिस सतर्क है। एसपी गंगाराम पूनिया ने सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, सीआईए और अन्य टीमों को अलर्ट किया है। शहर में प्रवेश के सभी रास्तों पर नाकाबंदी की है। इसके अलावा वारदात वाले बाजार चार चमन में भी पुलिस के दो नाके लगे हुए हैं। सभी नाकों पर पुलिस की टीमें बाहर से आने वाले वाहनों की जांच व पूछताछ कर रही है।






करनाल की वारदात से जुड़े दोनों आरोपियों को गोली लगी है। अभी उनका हिसार में उपचार चल रहा है। जल्द उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर करनाल लाया जाएगा। यहां लाकर उनसे पूछताछ की जाएगी।
- राजीव कुमार, डीएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed