फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rohit won bronze in the Junior World Cup

Karnal News: जूनियर वर्ल्ड कप में रोहित ने जीता कांस्य

Sat, 11 Oct 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 11 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rohit won bronze in the Junior World Cup
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जूनियर वर्ल्ड कप का आयोजन 24 सितंबर से 2 अक्तूबर तक दिल्ली में हुआ। इसमें जिले के निशानेबाज रोहित कन्यान ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। इससे पहले रोहित ने कजाकिस्तान में आयोजित हुई 16वीं एशियन जूनियर पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। रोहित ने बताया कि वह 50 मीटर राइफल थ्री पी का खिलाड़ी है। उन्होंने बताया कि अब दिसंबर में भोपाल में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए तैयारी करेंगे। इससे पहले अनीश भनवाला व शॉटगन स्कीट निशानेबाज राइजा ढिल्लो दोनों ही ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। ऐसे में रोहित तीसरा खिलाड़ी तैयार हो रहा है। रोहित 11 साल की उम्र से ही प्रशिक्षण लेने लग गया था। उन्होंने कई स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त किए हैं।


ओलिंपिक में खेलना है सपना

पिता सुरेश कन्यान ने बताया कि रोहित का ओलंपिक में खेलने का सपना है। वह प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों की तरह देश के लिए पदक जीतना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि रोहित कहता है, जिस प्रकार जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पदक जीत रहे हैं, उसी तरह वह भी देश के लिए पदक जीतेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed