फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rohit got first rank in golf for the second time

Karnal News: रोहित ने गोल्फ में दूसरी बार पाया पहला रेंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rohit got first rank in golf for the second time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नरूखेड़ी गांव के रोहित नरवाल ने लगातार दूसरी बार एमेच्योर गोल्फ में देश में पहला रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। टॉप ऑल इंडिया गोल्फ रैंकिंग में रोहित ने 340 अंक हासिल कर यह मुकाम पाया है। अब वह ऑस्ट्रेलिया में 14 से 17 जनवरी तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे।
रोहित ने इससे पहले नवंबर 2024 में नॉर्थ ईस्ट एमेच्योर गोल्फ चैंपियन में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2015 में गोल्फ सीखना शुरू किया था, लेकिन वह अपनी सही शुरुआत 2019 से मानते हैं। इसी वर्ष से उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया। अभी वह भारतीय नेवी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

रोहित इससे पहले मधुबन पुलिस अकादमी में कुश्ती का अभ्यास करते थे। वहीं पर उन्होंने गोल्फ का बड़ा मैदान देखा और उनके मन में गोल्फ के प्रति रुचि बन गई। 2023 उनके लिए बेहतर रहा कोलकाता में उन्होंने पहली बार देश में नंबर-वन रैंक हासिल किया। यहां पर रोहित ने एकल स्पर्धा व टीम स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया था। रोहित का कहना हैं कि गोल्फ महंगे खेलों में शामिल है। रोहित के पिता राजेश नरवाल किसान हैं। उनका कहना है कि रोहित 2022 में भर्ती हुआ था। उसकी गोल्फ में रुची थी तो उसके सपने को परवान चढ़ाने में पूरी मदद की। नेवी में जाने के बाद उसने गेम और बेहतर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed