{"_id":"620c101a60a96501cb733757","slug":"robin-topper-in-four-games-and-best-player-winning-first-in-three-karnal-news-knl99092567","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार खेलों में अव्वल रहे रोबिन और तीन में प्रथम रही विजेता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार खेलों में अव्वल रहे रोबिन और तीन में प्रथम रही विजेता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दयाल सिंह कॉलेज में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में चार खेलों में अव्वल रहने वाले रोबिन और तीन खेलों में प्रथम रही विजेता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला। प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। अंतिम दिन भी सात खेलों के मुकाबले हुए। जिनमें विद्यार्थियों के अलावा पूर्व छात्रों और गैर शैक्षणिक स्टाफ ने भी हिस्सा लिया।
पूर्व छात्र एवं उद्योगपति रणबीर अरोड़ा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वहीं दयाल सिंह कॉलेज ट्रस्ट सोसाइटी के पूर्व महाप्रबंधक ब्रिगेडियर एनके भंडारी विशेष रूप से पहुंचे। खेल समिति के सदस्य, प्रिंसिपल डॉ. आशीमा गक्खड़ और कार्यक्रम प्रभारी डॉ. एसपी भट्टी ने उनका स्वागत किया। अंतिम दिन कई खेलों के रोचक मुकाबले हुए। मुकाबलों के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे अन्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने भी तालियों के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रिंसिपल डॉ. आशिमा गक्खड़ ने कहा कि खेल खेलने से हमारा शरीर चुस्त और फिट रहता है। खेल विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने की शिक्षा देने के साथ-साथ टीम भावना भी पैदा करता है। रणबीर अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों को खेलों में उत्साह से हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन डॉ. अनिता अग्रवाल ने किया। उद्घोषकों में डॉ. जय कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार और निधि जस्त रहे।
विज्ञापन
75 की उम्र में भी युवा जैसा जज्बा
सेक्टर-13 निवासी ओमप्रकाश कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे। पूर्व छात्रों के वर्ग में उन्होंने दौड़ में हिस्सा लिया और प्रथम पुरस्कार भी जीता। 75 वर्षीय ओमप्रकाश खेलने के लिए आज भी खुद को जवान मानते हैं। बिजली निगम में फोरमैन के पद से सेवानिवृत्त ओमप्रकाश ने बताया कि वे 1971 में कॉलेज में पढ़ते थे। तभी से अब तक हर साल दौड़ में हिस्सा लेने आते हैं। कई पुरस्कार भी जीत चुके हैं।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
लड़कियां
- 100 मीटर दौड़ : विजेता प्रथम, अंजलि द्वितीय और नीरू तृतीय।
- थ्री लेग दौड़ : रेणु रानी व अंजलि प्रथम, नैन्सी व प्राची द्वितीय, अंशिका व आरजू पुंडीर तृतीय।
- चट्टी रेस : काजल सिंह प्रथम, अंजलि नोरा द्वितीय और ऊषा सिंह तृतीय।
लड़के
- 100 मीटर बाधा दौड़ : रोबिन प्रथम, रविंदर कुमार द्वितीय और सागर चौहान तृतीय।
- 100 मीटर दौड़ : रोबिन प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय और गुरमीत तृतीय।
- 200 मीटर दौड़ : रोबिन प्रथम, गुरमीत द्वितीय और मोहित कुमार तृतीय।
- थ्री लेग दौड़ : रोबिन व सतीश प्रथम, भरत व सतपाल द्वितीय और चिराग कंबोज व तरुण कंबोज तृतीय।
- स्लो साइकिल रेस : अर्नव राणा प्रथम, स्वास्तिक द्वितीय और प्रभात तृतीय।
- लंबी कूद : भरत कुमार प्रथम, रोबिन द्वितीय और रिषभ तृतीय।
अन्य
- पूर्व छात्र 100 मीटर दौड़ : विशाखा गुप्ता प्रथम, दीपिका द्वितीय और सोनाली तृतीय।
- गैर शिक्षण 100 मीटर दौड़ : मुकेश प्रथम, मंगत द्वितीय और अंकुर तृतीय।