फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roared the demands of the protesting workers, Indri, Karnal

मांगों को लेकर गरजे कर्मचारियों ने की नारेबाजी, इंद्री

Fri, 25 Nov 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Fri, 25 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन हेड आफिस हिसार की स्टेट कमेटी के आह्वान पर सब यूनिट इंद्री ने विरोध गेट मीटिंग की। इसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान जसबीर सिंह और संचालन सचिव नरेश कुमार ने किया। बैठक में भाजपा की सरकार को जुमला सरकार करार दिया और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनिट नंबर-एक प्रधान एवं सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान मलकीत सिंह एवं जसबीर सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के समान काम समान वेतन के फैसले को लागू करवाने के लिए कर्मचारी संगठनों ने कमर कस ली है और संगठनों ने आगामी अपने कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन की स्टेट कमेटी ने फैसला लिया है कि 27 नवंबर को करनाल के कर्ण पार्क में बिजली कर्मचारी भारी संख्या में इकट्ठे होंगे और प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद जींद में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की आक्रोश रैली होगी और सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर पुरुषोत्तम, महिमा सिंह, कैलाश चंद, शेर सिंह, संजीव मलिक, मनोज कुमार, रणसिंह, रामधारी, महेंद्र और रविंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed