फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roadways workers protested the attack on the conductor

Karnal News: परिचालक पर हमले का रोडवेज कर्मियों ने किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers protested the attack on the conductor
- फतेहाबाद के परिचालक पर हिसार में ड्यूटी के दौरान हुआ हमला, करनाल अड्डे पर दो घंटे किया प्रदर्शन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। फतेहाबाद के रोडवेज परिचालक पर हिसार में ड्यूटी के दौरान हुए जानलेवा हमले से करनाल के रोडवेज कर्मचारियों में रोष है। बुधवार को पुराने बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारियों ने सांझा मोर्चा के बैनर तले दो घंटे का रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई न करने पर नारेबाजी की गई।


रोडवेज कर्मियों ने मांग की कि आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे और उन पर सख्त कार्रवाई हो। धरने की अध्यक्षता प्रधान कृपाल सिंह लाडी और संचालन अंजेश ने किया। उन्होंने बताया कि 16 जून को फतेहाबाद डिपो की बस संख्या एचआर 62 जीवी 2491 हरिद्वार से फतेहबाद जा रही थी। जब बस हिसार अड्डे पर पहुंची तो सवारियों के साथ कुछ लड़के भी बस में बैठ गए। परिचालक कृष्ण कुंडू ने युवक को टिकट लेने के लिए कहा तो उसने टिकट लेने से मना कर दिया और ढंढूर उतार देने की बात कही। इस पर परिचालक ने कहा कि गाड़ी लंबे रूट की है, ढंढूर में इस बस का ठहराव नहीं है। इसके बाद युवक परिचालक से झगड़ा करने लगा और हिसार में अपने 10-15 साथियों को बुलाकर परिचालक पर हमला कर दिया। परिचालक को गंभीर चोटे आई हैं। परिचालक का इलाज अग्रोहा अस्पताल में चल रहा हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के विरोध रोडवेज कर्मचारी रोष जता रहे हैं। उनका कहना है कि हमलावरों के होसले बुलंद हैं। करनाल बस अड्डे पर भी रोजाना वारदात होती है। इसी प्रकार 15 मई को जीरकपुर में चंडीगढ़ डिपो के चालक अमित व परिचालक हिम्मत पर जानलेवा हमला हुआ था। इस अवसर पर कुलदीप, आजाद, हर्ष, अशोक, प्रवीन और नवीन मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed