{"_id":"6afde990915c49edcf067140","slug":"roadways-employees-weekly-offs-cancelled-until-the-24th-karnal-news-c-36-1-sknl1003-172850-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रोडवेजकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश 24 तक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रोडवेजकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश 24 तक रद्द
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने ऐतिहासिक कपालमोचन मेला के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रशासनिक कदम उठाए हैं। इसके तहत, 20 से 24 नवंबर 2026 तक सभी चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
यह निर्णय पंजाब सहित अन्य राज्यों से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए लिया गया है। महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। मेला कपालमोचन का आयोजन इस वर्ष आगामी 20 नवंबर 2026 से 24 नवंबर तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान यात्रियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।