फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roadways employees sitting on hunger strike for demands, Karnal

मांगों के लिए भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारी

Tue, 29 Nov 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Tue, 29 Nov 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees sitting on hunger strike for demands, Karnal
रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में कर्मचारियों ने 24 घंटे हड़ताल रखने का निर्णय लिया। - फोटो : Amar Ujala
रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में कर्मचारियों ने 24 घंटे हड़ताल रखने का निर्णय लिया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल भी की जा सकती है। अध्यक्षता ऋषिपाल राणा और संचालन डिपो चेयरमैन भगवान देव ने किया।
विज्ञापन


भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों में डिपो प्रधान साहब सिंह, उपप्रधान रणवीर सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, आडिटर रणवीर, सह सचिव पंकज कुमार, प्रेस सचिव विष्णु शामिल रहे। इस मौके पर पूर्व प्रधान ऋषिपाल राणा ने कहा कि सरकार ने रोडवेज कर्मचारी यूनियन से वायदा किया था कि विभाग में कार्यरत 8200 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन


अब सरकार अपने वायदे को नहीं निभा रही और इस मामले में चुप्पी साधे बैठी हुई है। रोष स्वरूप कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश में हर डिपो पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। रोडवेज कर्मियों ने कहा कि समय रहते कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया और अलाउंस भत्ता नहीं दिया गया तो हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर मनोज कुमार, पवन कुमार, कुलवंत सिंह, सुखविंद्र सिंह, ओमप्रकाश, रामनिवास, राम सिंह, प्रताप सिंह, रामपाल, सतपाल, धर्मबीर, सुरेंद्र कुमार व महेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed