फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roadways bus will drop students of Zarifabad to Manzoora School...

Karnal News: जरीफाबाद के विद्यार्थियों को मंजूरा स्कूल छोड़ेगी रोडवेज बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus will drop students of Zarifabad to Manzoora School...
- कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई निशुल्क परिवहन सुविधा
विज्ञापन


- जरीफाबाद स्कूल नहीं हो सका अपग्रेड, मुख्यमंत्री की घोषणा पर चलाई गई दूसरी बस

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद से राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को निशुल्क परिवहन सुविधा के लिए जिले में दूसरी बस शुरू हो गई है। यह बस गांव जरीफाबाद स्कूल के विद्यार्थियों को मंजूरा के राजकीय स्कूल में रोजाना छोड़ा करेगी और छुट्टी के बाद वापस लाएगी। करनाल रोडवेज की ओर से विद्यार्थियों को सुविधा देते हुए यह बस चलाई गई है।

यह बस रोजाना कक्षा नौवीं से 12वीं तक के 61 विद्यार्थियों को उनके स्कूल पहुंचाएगी। विदित हो कि जरीफाबाद गांव का यह स्कूल कक्षा आठवीं तक है। ऐसे में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा लेने के लिए पांच किलोमीटर दूर मंजूरा गांव के राजकीय स्कूल में जाना पड़ता है। यह स्कूल कक्षा 12वीं तक है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत विद्यार्थियों को यह सुविधा दी जा रही है। विदित हो कि अब से पहले गांव रतनगढ़ के विद्यार्थियों को प्रेम नगर के राजकीय स्कूल में लाने के लिए रोडवेज बस चलाई गई थी। यह प्रदेश की पहली बस सेवा थी। इसी की तर्ज पर ग्रामीणों और विद्यार्थियों की मांग पर यह दूसरी बस चलाई गई है।
विज्ञापन




रतनगढ़ से हुई योजना की शुरुआत

पांच नवंबर को जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव रतनगढ़ से घोषणा की थी कि गांव में 50 से अधिक विद्यार्थी होने पर दूर-दराज के स्कूल में जाने के लिए अब परिवहन विभाग की ओर से बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। अगले दिन से इसी गांव से योजना की शुरुआत हुई थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि जिस गांव में 30 से 40 विद्यार्थी हैं वहां पर मिनी बस, जिस गांव में 5 से 10 विद्यार्थी हैं वहां पर शिक्षा विभाग की ओर से परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सुविधा छात्र परिवहन सुरक्षा योजना के तहत उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उद्यान विश्वविद्यालय के लिए भी चली बस

दो दिन पूर्व हरियाणा रोडवेज डिपो करनाल द्वारा महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए भी विशेष बस सेवा शुरू की गई थी। बस करनाल से बागवानी महाविद्यालय अंजनथली जाएगी। बस करनाल डिपो से सुबह 8.20 बजे चलेगी और 8.45 बजे नीलोखेड़ी व उसके बाद अंजनथली पहुंचेगी। इस विश्वविद्यालय में कई जिलों के विद्यार्थी पढ़ते हैं, जिन्हें संस्थान में पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता था।




मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यह बस सेवा विद्यार्थियों के लिए निरंतर चलेगी। यह बस सेवा छात्र परिवहन सुरक्षा योजना के तहत शुरू की गई है। यह बस छुट्टी के दिन को छोड़कर हर रोज सुबह गांव में पहुंच जाएगी। इसी प्रकार दोपहर बाद भी स्कूल की छुट्टी उपरांत विद्यार्थियों को वापस छोड़ेगी।
- कुलदीप सिंह, जीएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed