{"_id":"6838c9fdc52b2d37480c34e4","slug":"roadways-bus-service-will-be-affected-today-karnal-news-c-18-knl1008-657988-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज रोडवेज की बस सेवा रहेगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज रोडवेज की बस सेवा रहेगी प्रभावित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। यदि आज बहुत ज्यादा जरूरी न हो तो आमजन बसों में सफर करने से बचें। क्योंकि पहरावर में होने वाले राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जयंती समारोह में जाने के लिए शुक्रवार को करनाल रोडवेज की 52 बसें आरक्षित की गई हैं। ऐसे में जिले के ग्रामीण मार्गों पर बस सेवा प्रभावित रहेगी।
इस कार्यक्रम में जिलेभर से लोग शामिल होंगे। पहरावर के लिए सभी उपमंडल और गांवों से बसों का संचालन किया जाएगा। गांव या उपमंडल के निर्धारित स्थल से ये बसें शुक्रवार को सुबह रवाना होंगी।
करनाल रोडवेज के पास कुल 180 बसें हैं, जिन 52 बसों को पहरावर के लिए आरक्षित किया गया है, ये सभी रोडवेज की हैं। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, बसें आरक्षित होने के कारण 45 ग्रामीण मार्गों पर बसों के फेरे घटाए गए हैं। जिन मार्गों पर पूरे दिन में 10 चक्कर लगते हैं, वहां अब सात ही लग पाएंगे। ऐसा कोई मार्ग नहीं है, जहां पूरी तरह से बस सेवा बाधित हो।