{"_id":"675a9723e91365250b032f28","slug":"roads-will-be-built-with-rs-4-crore-karnal-news-c-338-1-kn11003-115442-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चार करोड़ से बनेंगी सड़केंं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चार करोड़ से बनेंगी सड़केंं
विज्ञापन
घरौंडा। कस्बे की नई अनाज मंडी में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का कायाकल्प होगा। सभी सड़कें कंक्रीट से बनेंगी और वाहनों की पार्किंग व सर्विस लेन पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाई जाएंगी। मार्केट कमेटी के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि सड़कों के नवीनीकरण का कार्य शीघ्र शुरू होगा।
विदित हो कि नई अनाज मंडी की सड़कों का निर्माण हुए काफी वर्ष हो चुके हैं, इसलिए सड़कों की हालत खराब हो गई थी। सड़कों का नवीनीकरण कराने के लिए मंडी एसोसिएशन द्वारा हलका के विधायक व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के समक्ष मांग रखी गई थी। अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने यह प्रपोजल पास करवा कर विभाग को भिजवा दिया है।
मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने बताया कि मंडी की अधिकतर सड़कें कंक्रीट की बनेंगी और वाहनों की पार्किंग व सर्विस लेन पर इंटरलॉकिंग टाइल लगेगी। इस कार्य के लिए ऑनलाइन टेंडर लगाया गया है, टेंडर के खुलते ही जिस निर्माण कंपनी के रेट कम होंगे उसे यह काम दिया जाएगा। संवादन