फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roads were demolished in four illegal colonies

Karnal News: चार अवैध कॉलोनियों में सड़कों को किया ध्वस्त

Sat, 11 Jan 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 11 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Roads were demolished in four illegal colonies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। जिला नगर योजनाकार करनाल ने क्षेत्र की चार कॉलोनियों पर शुक्रवार को जेसीबी से तोड़फोड़ की। 15 एकड़ में पनप रही इन कॉलोनियों के सीवर नेटवर्क और कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया।
जिला नगर योजनाकार की टीम शुक्रवार को इंद्री पहुंची, यहां सबसे पहले मटक माजरी गांव में बयाना मोड़ पर स्थित एक अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू की गई, ये कॉलोनी करीब चार एकड़ भूमि पर बनाई जा रही थी। यहां बनाई गई सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद तीन एकड़ में बनाई जा रही एक और अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई। इसी गांव के बाईपास रोड के पास भी चार में एकड़ में एक अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी, यहां भी टीम ने जेसीबी से सभी सड़कों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाग गुढ़ा गांव के पास एक चार एकड़ में पनप रही कॉलोनी में सभी कच्ची सड़कों को तोड़ दिया गया। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व इंद्री थाना पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। डीटीपी ने चेतावनी दी कि यदि किसी ने यहां भूमि का टुकड़ा बेचा है तो उसके पैसे वापस करें, अन्यथा संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed