फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roads to be built in Sector 17 at a cost of Rs 1.62 crore

Karnal News: सेक्टर 17 में 1.62 करोड़ से बनेगी की सड़कें

Tue, 10 Mar 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 10 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Roads to be built in Sector 17 at a cost of Rs 1.62 crore
सेक्टर 17 में सड़कों के नवनिर्माण के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ करती मेयर सुमन बहमनी व पूर्
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से एक करोड़ 62 लाख 45 हजार से वार्ड नंबर 7 के सेक्टर 17 में विभिन्न सड़कों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, वार्ड एक के भाटली में करीब 48 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र का नवीनीकरण किया जाएगा। मेयर सुमन बहमनी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल व पार्षद प्रियांक शर्मा के साथ सेक्टर 17 में सड़कों के निर्माण और पूर्व साढौरा विधायक बलवंत सिंह व पार्षद रीना रस्तोगी की मौजूदगी में भाटली के सामुदायिक केंद्र के नवीनीकरण का शिलान्यास किया। दोनों परियोजनाओं पर करीब दो करोड़ दस लाख रुपये नगर निगम की ओर से खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि सेक्टर 17 में विभिन्न सड़कों का निर्माण बिटुमिन सामग्री से किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था सुचारू होगी, बल्कि आसपास के रिहायशी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।उन्होंने बताया कि इसी तरह वार्ड नंबर 1 के भाटली क्षेत्र में लगभग 48 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त सामुदायिक केंद्र का नवीनीकरण किया जाएगा। यह भवन स्थानीय निवासियों के लिए विवाह, सामाजिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठकें और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के आयोजन के लिए उपयोगी होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क और सामुदायिक सुविधाएं किसी भी शहर के विकास की रीढ़ होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य आने वाले समय में जगाधरी को एक बेहतर और सुव्यवस्थित शहर के रूप में स्थापित करने में सहायक होंगे।
विज्ञापन

सेक्टर 17 की इन सड़कों का होगा निर्माण
वार्ड सात के सेक्टर 17 में मकान नंबर 874 से लेकर जिंदल अस्पताल तक, मकान नंबर 1445 से लेकर स्वामी विवेकानंद स्कूल तक, मकान नंबर 1399 से लेकर रेड क्रॉस ऑफिस तक व रेड क्रॉस ऑफिस के पीछे वाली सड़क का निर्माण नगर निगम द्वारा किया जाएगा। इनके अलावा मकान नंबर एक से 35 तक, मकान नंबर 944 से सिटी अस्पताल तक, मकान नंबर 2103 से 2113 तक, मकान नंबर 2023 से 2030 तक, मकान नंबर 2420 से 2446 तक, मकान नंबर 2114 से 2133 तक, मकान नंबर 2031 से 2038 तक, पूर्व पार्षद राम आसरे वाली सड़क, मकान नंबर 237 के नजदीक वाली गली, मकान नंबर 300 से 315 तक, मकान नंबर 268 से 283 तक, मकान नंबर 332 से 347 तक, मकान नंबर 102 से 235 तक, मकान नंबर 33 से राधा कृष्ण मंदिर तक, मकान नंबर 81 से 154 तक और मकान नंबर 80 से 132 तक की सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed