फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roads of two highways will be repaired with Rs 60 crore

Karnal News: दो राजमार्गों की सड़कें 60 करोड़ रुपये से होंगी दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Roads of two highways will be repaired with Rs 60 crore
- छह साल बाद सुधरेगी कैथल और इंद्री हाईवे की हालत, तीन माह में काम पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर को कैथल और इंद्री से जोड़ने वाले दो राजमार्गों को सुदृढ़ किया जाएगा। चार लेन की कुल 140 किलोमीटर लंबी सड़क का नवनिर्माण होगा। करीब छह साल बाद दोनों सड़कों की हालत सुधारने की पीडब्ल्यूडी की ओर से योजना बनाई गई है। इस कार्य पर करीब 60 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।

पीडब्ल्यूडी की ओर से अगले तीन माह में इन दोनों राजमार्गों की सड़क के नवनिर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई। करनाल से कैथल राजमार्ग और इंद्री राजमार्ग की उखड़ी सड़क के कारण रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं। पिछले छह माह में दोनों हाईवे पर 20 से 25 मौतें हो चुकी हैं। करनाल शहर की सीमा में ही इन दोनों राजमार्गों पर औसतन दो सड़क हादसे होते हैं। जिनमें कोई न कोई चोटिल होता है।
विज्ञापन

यमुनानगर और कैथल से जोड़ने वाली इन दोनों सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। गर्मी के कारण कई जगह सड़क का तारकोल भी पिघला हुआ है। इसके अलावा 15 जून तक शहर के अन्य राजमार्गों व जिला सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त कर दिया गया है। कुछ जगह नवनिर्माण की जरूरत है तो उसके लिए कागजी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों राजमार्ग की स्थिति
करनाल-इंद्री राजमार्ग : 2019 में 20 किलोमीटर की सड़क को फोरलेन किया गया था। करीब 35 करोड़ रुपये इस सड़क पर खर्च हुए थे। छह साल बाद अब फिर इस सड़क पर नई लेयर बिछाई जाएगी। इस राजमार्ग तक इंद्री तक करीब 20 गांव और 13 कॉलोनियां हैं। इसी मार्ग पर करनाल का नया बस अड्डा है। यमुनानगर तक जुड़ा होने के कारण यहां पर खनन कार्य से जुड़े भारी वाहन भी ज्यादा चलते हैं।

करनाल-कैथल राजमार्ग : 2021 में करीब 50 किलोमीटर के इस राजमार्ग को फोरलेन किया गया था। 175 करोड़ रुपये से बने इस राजमार्ग पर चार साल बाद नई लेयर बिछाई जाएगी। इस राजमार्ग पर नगरपालिका क्षेत्र निसिंग सहित करीब 45 गांव लगते हैं। 24 घंटे में इस मार्ग से 45 हजार से ज्यादा वाहन भी गुजरते हैं। करनाल में पश्चिमी यमुना नहर से शुरू होने वाला यह राजमार्ग कैथल तक कई जगह से उखड़ा है।



करनाल से कैथल और इंद्री राजमार्ग पर करीब 60 करोड़ की लागत से नई लेयर बिछाई जाएगी। दोनों राजमार्गों पर इसी माह कार्य शुरू हो जाएगा। फिलहाल यहां बड़े गड्ढे भर दिए गए थे। अब नई लेयर बिछाने के साथ-साथ यहां सड़क सुरक्षा संबंधित जरूरी इंतजाम भी किए जाएंगे।
- संदीप सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed