फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roads are broken in Durga Colony, waterlogging is a problem

Karnal News: दुर्गा कॉलोनी में सड़कें टूटीं, जल भराव से परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Roads are broken in Durga Colony, waterlogging is a problem
- लोग बोले- मानूसन के दस्तक देते ही बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मानसून की दस्तक के बाद बारिश से सेक्टर-32 स्थित वार्ड नंबर-तीन की दुर्गा कॉलोनी की सड़कें खस्ता हाल हो गई हैं। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर गया है, जिसके कारण लोगों का निकलना दुश्वार हो चुका है। दुर्गा कॉलोनी निवासी राजीव सैनी, विवेक लाठर, नितिका, विनीता डोगरा और नितेश सिंह ने बताया कि इस गली में हर साल बारिश में यही हाल होता है। आरोप लगाया कि लोगों की परेशानी के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने आंखें मूंद ली हैं। विपिन, सोमेश, वरुण, वैभव, विक्रम और सुधीर चौहान का कहना है कि सड़क पर जमा पानी से लोगों को हो रही परेशानी का जिम्मेदार केवल प्रशासन की लापरवाही है। यहां पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों ने कहा कि मानसून से पहले अगर प्रशासन की ओर से सफाई करवाई होती तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।

उन्होंने कहा कि इस वार्ड की नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं और अभी तक कोई इसे ठीक करने के लिए नहीं आया। इसके अलावा बारिश के कारण यहां की कच्ची गलियों में कीचड़ जमा हो गया है। सड़क पर पानी जमा होने से यहां के बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं और इस कारण दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

जल्द होगा समस्या का हल
वार्ड तीन के पार्षद पप्पू लाठर ने बताया कि लोगों की परेशानी के लिए निगम में कई बार प्रार्थना की जा चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। हालांकि राजीव पुरम की तरफ रिपेयरिंग का काम चल रहा है। जल्द लोगों की समस्या को हल करने का प्रयास जारी है। वार्ड वासियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed