{"_id":"68d83aff1a8010494d0393ed","slug":"road-to-chd-city-to-be-renovated-at-a-cost-of-rs-141-crore-karnal-news-c-18-knl1008-747603-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीएचडी सिटी के लिए सड़क का 1.41 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीएचडी सिटी के लिए सड़क का 1.41 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इंद्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप, नगर निगम की महापौर रेनू बाला गुप्ता और वार्ड-20 के पार्षद राम सुधीर यादव ने शनिवार को संयुक्त रूप से सीएचडी सिटी को जाने वाली सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया।
सड़क का निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से किया जाएगा। करीब 1175 मीटर लंबी सड़क पर 1.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एचएसवीपी के अधीक्षण अभियंता धर्मवीर सिंह और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विधायक राम कुमार कश्यप ने कहा कि सड़क के सुदृढ़ होने से सीएचडी निवासियों का आवागमन सुगम बनेगा और उनको सुविधा मिलेगी। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने सड़क कार्य का शुभारंभ होने पर सीएचडी निवासियों को बधाई दी।