{"_id":"581a3e1e4f1c1bc13243733f","slug":"road-accident-two-wheller-one-dead-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रंबा के पास एक पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरेश वासी रंबा कॉलोनी ने बताया कि 28 अक्तूबर को उसका चाचा सिकंदर (38) रंबा गांव से काम करके बाइक पर सवार होकर अपने घर रंबा कॉलोनी की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान गांव के गुरुद्वारा के पास सामने से तेज गति से आ रहे पिकअप चालक ने उसके चाचा की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लाया गया। जहां से हालत खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां भी इलाज के दौरान घायल की हालत और ज्यादा खराब होने लगी। बाद में डॉक्टरों ने घायल को घर ले जाने की सलाह दी। मंगलवार रात को घर लाते समय घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के भतीजे सुरेश की शिकायत पर आरोपी किरन वासी कालवा, जींद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मृतक के दो लड़के व तीन लड़कियां है। परिवार में अब कमाने वाला कोई नहीं रहा। सिंकदर राजमिस्त्री का काम करके अपने परिवार का गुजारा करता था।
विज्ञापन