फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   road accident, two dead, crime, police, karnal

दो मजदूरों की मौत से गांव में पसरा मातम

Thu, 17 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Thu, 17 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
road accident, two dead, crime, police, karnal
हादसे के बाद कार में बैठकर बात करती महिला। - फोटो : अमर उजाला

घरौंडा स्थित जीटी रोड पर नशे की हालत में दिल्ली की एक युवती द्वारा गाड़ी से कुचले जाने से दो मजदूरों की मौत के बाद गांव स्टौंडी में मातम का माहौल है। मृतकों में एक मजदूर राजकुमार के पिता का सप्ताहभर पहले देहांत हो गया था, जिसकी तीन दिन पहले ही रस्म क्रिया हुई थी। इस घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जीटी रोड स्थित ओवरब्रिज पर दिल्ली की युवती ने अपनी गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए पांच मजदूरों को रौंद दिया। इनमें से दो मजदूरों बंसी वासी स्टौंडी और राजकुमार वासी स्टौंडी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्टौंडी गांव के ही तीन मजदूर मामूराम, बीरा और इंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गांव के दो लोगों की मौत हो जाने और तीन के घायल हो जाने से गांव में मातम पसर गया। मजदूर हर रोज मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पोषण करते थे। उन्हें क्या पता था कि बुधवार का दिन उनके लिए भारी बन जाएगा। घर पर परिवार मजदूरों के घर आने का इंतजार कर रहा था। लेकिन जब गांव स्टौंडी में हादसे की सूचना लगी तो पूरा गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों मजदूरों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। शवों के गांवों में पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं पूरा गांव गमगीन माहौल में दिखाई दिया। वहीं पुलिस ने दिल्ली निवासी प्रीति के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोपी युवती का मेडिकल करवाया। थाना प्रभारी राजबीर यादव ने बताया कि आरोपी युवती को कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है। जबकि दोनों शवों के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक बंसी के परिवार में कमाने वाला अकेला था
ग्रामीणों का कहना है कि मृतक बंसी के परिवार में कमाने वाला खुद बंसी ही था। जिसके पास एक सात साल का लड़का भी है। बंसी के परिवार की हालत बहुत ही दयनीय है और कमाने वाला एक ही व्यक्ति था। इससे उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेहोश हो रही है। वहीं सप्ताहभर पहले राजकुमार के पिता का देहांत हो गया था, जिसकी तीन दिन पहले ही रस्म क्रिया हुई थी। रस्म क्रिया के बाद राजकुमार काम पर वापस लौटा था, अभी परिवार में पितृ शोक खत्म नहीं हुआ था कि अब राजकुमार हादसे का शिकार हो गया। परिवार में एक के बाद हुए हादसों से परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed