{"_id":"582379be4f1c1bf67eb39c29","slug":"road-accident-one-dead-bike-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्री के गांव मुगलमाजरा मोड़ पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हंसराज वासी पंसारा यमुनानगर ने बताया कि उसका भतीजा विपिन (28) मंगलवार शाम को बाइक पर सवार होकर दहा से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह मुगलमाजरा मोड़ पर पहुंचा तो उसकी बाइक को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विपिन की करीब दो साल पहले गांव दहा में शादी हुई थी और उसकी आठ महीने की एक लड़की है।
विज्ञापन