{"_id":"57cdc29e4f1c1ba8303186f8","slug":"road-accident-karnal-road-accident-three-dead-two-injured-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। पुलिस नेे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर मृतकों के शवों को परिजनों को सौंप दिए, वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहला हादसा, निसिंग के पास सुबह सवा सात बजे बाइक और गाड़ी की आपसी टक्कर लगने से हुआ। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के पिता देसराज ने बताया कि बीर सिंह (35) वासी बाजीगर डेरा आमूपुर बाइक पर सवार होकर निसिंग जा रहा था, जो बर्फ की फैक्टरी में फोरमैन लगा हुआ था।
विज्ञापन
दूसरा हादसा, निसिंग के गांव माजरा-सीतामाई के बीच बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हुआ। सतपाल और आजाद वासी सीतामाई बाइक पर सवार होकर अपने खेत से गांव की ओर आ रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर शाम सतपाल (50) वासी सीतामाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और आजाद को इलाज के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
तीसरा हादसा चार दिन पहले नील कंठ ढाबे के पास बाइक को पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार की टक्कर लगने से हुआ था। दुर्घटना में बाइक सवार राजिन्द्र वासी उचानी गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने वापस कल्पना चावला कालेज में भर्ती करवा दिया, जहां राजिन्द्र ने इलाज के दौरान सोमवार सुबह साढे़ नौ बजे दम तोड़ दिया।
चौथा हादसा, सब्जी मंडी के पास बाइक और कार की आपसी टक्कर लगने से हुआ। हादसे में बाइक सवार रामकुमार उर्फ बिल्लू वासी ऐंचला घायल हो गया। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही कर रही है।