{"_id":"57c87bab4f1c1b50212cb74f","slug":"road-accident-karnal-road-accident-daughter-death-father-injured-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बेटी की मौत, पिता घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बेटी की मौत, पिता घायल
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल के बाजीगर डेरा गांव संडीर के पास दो बाइकों के आपस में टकराने से एक नवविवाहिता टीचर की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी राजन ने बताया कि अंजू बाला (27) वासी संडीर देव इंटरनेशनल स्कूल बुटाना में टीचर है। वह पिता हरबंस सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही थी, जैसे ही वे बाजीगर डेरा के बास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम महिला ने दम तोड़ दिया और उसके पिता का इलाज चल रहा है। बताया गया है कि छह महीने पहले अंजू बाला की शादी संडीर गांव के ही पंकज के साथ हुई थी।
विज्ञापन