फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   road accident, karnal road accident, 20 injured, three drivers serious, karnal

रोडवेज बस, ट्रैक्टर और कैंटर की भिड़ंत में 20 घायल, तीनों चालक गंभीर

Sun, 28 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sun, 28 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
road accident, karnal road accident, 20 injured, three drivers serious, karnal
क्षतिग्रस्त बस और कैंटर। - फोटो : अमर उजाला

असंध-करनाल मार्ग पर जलमाना और ठरी के बीच शनिवार करीब रात नौ बजे रोडवेज बस, ट्रैक्टर और कैंटर की आपसी भिड़ंत में तीनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि लगभग 20 सवारियां घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। असंध पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए असंध और जलमाना के सरकारी अस्पताल में भेजा। नजदीक होने के बावजूद जलमाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

विज्ञापन


हादसा इतना भयानक हुआ कि तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। तीनों चालकों को इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस रोजाना की तरह करनाल बस स्टैंड से आठ बजे असंध के लिए चली थी। जैसे ही वह जलमाना से कुछ आगे पहुंची तो असंध की ओर से तेज गति से आ रहा एक कैैंटर चालक अचानक एक उपलों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते हुए सामने से बस में टकरा गया। बस चालक सुरेश डांगी ने बचाने की कोशिश की, लेकिन काफी बचाव करते हुए दोनों की जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान ट्रैक्टर भी दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों में भिड़ गया और पलट गया। हादसे में रोडवेज बस ड्राइवर सुरेश डांगी सहित कैंटर और ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि लगभग 20 लोगों को भी चोटें आई है। जिन्हें असंध के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है। जिस समय हादसा हुआ उस समय बस में लगभग 30 यात्री यात्रा कर रहे थे। गंभीर रूप से घायल तीनों चालकों को एंबुलेंस की सहायता से कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के होने से असंध-करनाल मार्ग बाधित हो गया। जिसको चालू करवाने के लिए असंध पुलिस देर रात तक लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed