फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Risk of heart attack in youth due to increase in cholesterol

Karnal News: कोलेस्ट्राॅल बढ़ने से युवाओं में हार्ट अटैक का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Risk of heart attack in youth due to increase in cholesterol
डॉ. निवेश अग्रवाल
अनुज शर्मा
विज्ञापन

करनाल। युवाओं के शरीर में बढ़ती कोलेस्ट्रॉल की मात्रा से सीने में दर्द की समस्या और हार्ट अटैक तक का खतरा बढ़ा रहा है। यह बात जांच के आंकड़ों से सामने आई है। सिविल अस्पताल की लैब में पिछले सात माह में 12,619 लोगों ने कोलेस्ट्रॉल की जांच कराई। जिनमें से 67 प्रतिशत यानी 8454 लोगों के शरीर में कोलेस्ट्राॅल की मात्रा बढ़ी मिली है। जिसमें करीब 32 प्रतिशत युवा हैं।
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के जनरल सर्जन प्रो. निवेश अग्रवाल व क्रिटीकल केयर डॉ. गुंजन चौधरी ने बताया कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल वशा युक्त भोजन, असंतुलित आहार, व्यायाम न करने, बढ़ती उम्र, अधिक वजन, धूम्रपान, मधुमेह और शराब पीने के कारण बढ़ता है। कई बार यह जेनेटिक भी होता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के कोई संकेत नहीं मिलते, लेकिन इसकी वजह से कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। जिससे ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत आती है और हार्ट को पूरे शरीर में रक्त पहुंचाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, यदि मस्तिष्क के किसी भाग में रक्त का थक्का बनता है तो इससे हार्ट स्ट्रोक भी हो सकता है। संवाद
विज्ञापन

कैसे करें बचाव
लैब इंचार्ज डॉ. श्वेता व तकनीकी अधिकारी गौरव छाबड़ा ने बताया कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचने के लिए सबसे पहले आहार पर ध्यान देना होग। अपने आहार में कैलोरी की मात्रा पर नजर रखें। अगर आप जंक फूड के अत्यधिक शौकीन हैं तो इस शौक को कम करना होगा। अपने आहार में पोषण युक्त पदार्थों को शामिल करें। अनाज, मटर और सेम का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब में हुई कोलेस्ट्रॉल की जांच पर एक नजर
माह जांच
सितंबर 592
अक्तूबर 555
नवंबर 966
दिसंबर 4183
जनवरी 2876
फरवरी 1740
मार्च 1707
कुल 12,619
(यह डाटा सिविल अस्पताल की लैब से लिया गया है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed