फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ring stolen from jeweler's shop after employee's attention is distracted

Karnal News: सराफ की दुकान से कर्मचारी का ध्यान भटका अंगूठी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ring stolen from jeweler's shop after employee's attention is distracted
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। कुंजपुरा रोड पर स्थित आरके ज्वेलर्स शोरूम पर साइज जांचने के दौरान ठग ने हीरे की अंगूठी चोरी कर ली। आरोपी ने अंगूठी को अंगुली में डाला, इसके बाद जेब में हाथ डाल लिया। अंगूठी जेब में ही उतार दी। इस दौरान उसने और गहने दिखाने की कहकर काउंटर पर खड़ी सेल्स गर्ल का ध्यान भटकाया। वारदात की भनक कर्मचारियों को नहीं लग पाई।
करीब डेढ़ घंटे तक शोरूम में रहते हुए आरोपी ने सोने और हीरे की अंगूठी के बाद ब्रेसलेट भी खरीदने के लिए देखे। खरीदा कुछ भी नहीं। अंगूठी चोरी करने के बाद वह फोन को कान पर लगाते हुए जाने लगा। जब सेल्स गर्ल ने पूछा तो कहा कि बाहर परिवार के लोग आए हैं, उनके आने के बाद ही वह रिंग फाइनल करेगा। जब स्टाफ ने स्टॉक मिलाया तो अंगूठी कम थी। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर वारदात का खुलासा हुआ। थाना शहर पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शोरूम के संचालक दिनेश गुलाटी ने बताया कि दोपहर के समय उनके शोरूम पर काफी ग्राहक थे। युवक उनके शोरूम में आया और सोने की रिंग के काउंटर पर उसने अंगूठियां देखीं। आरोपी ने ब्रेसलेट देखे। लेकिन यहां उसने पसंद न आने की बात कहते हुए सामान नहीं लिया। इसके बाद वह डायमंड काउंटर पर चला गया और वहां काफी देर तक कई अंगूठियां देखीं। और दिखाने की मांग करने पर जब सेल्स गर्ल दूसरी तरफ गई तो आरोपी ने ट्रे में रखी अंगूठी को हाथ में डालते हुए चोरी कर लिया। अंगूठी की कीमत करीब एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय पी और सेंडविच भी खाया
शोरूम की सेल्स गर्ल ने बताया कि अंगूठी पसंद करने के दौरान आरोपी ने चाय भी पी। सेंडविच भी खाया। अंगूठी और ब्रेसलेट देखने के दौरान भी आरोपी ने कई बार मोबाइल फोन पर बात की। हर बार पूछने पर उसने कहा कि मैं पसंद कर लेता हूं लेकिन खरीदूंगा परिवार के आने के बाद।



दो माह में 5 से ज्यादा वारदात
पिछले दो माह में गहनों के शोरूम पर इस तरह के ठगी और चोरी की पांच से ज्यादा वारदात हो चुकी हैं। पिछले दिनों इंद्री और करनाल के सराफा बाजार में भी एक ही व्यक्ति ने खुद को चावल कारोबारी बताते हुए वारदात को अंजाम दिया था। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। आरोपी किराये की गाड़ी में शहर के शोरूमों पर आया था। दिनेश गुलाटी ने बताया कि आरोपी के जाने के काफी देर बाद उन्होंने चेक किया था। तब तक आरोपी काफी दूर जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed