Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rice millers completed their stock before the inspection.

Karnal News: जांच से पहले राइस मिलर्स ने पुरा कर लिया मिल में स्टॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rice millers completed their stock before the inspection.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। यमुनानगर में करीब 70 करोड़ रुपये के धान घोटाले के सामने आने के बाद से करनाल के राइस मिलर सचेत हो गए हैं। ज्यादातर राइस मिलरों ने सरकार की भौतिक सत्यापन प्रक्रिया से पहले स्टॉक पूरा कर लिया है। विशेष टीमें कुछ खास पता नहीं कर पाई हैं। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मिलों में स्टॉक पूरा मिला है।
तैनात अधिकारी मिलों में लगे धान स्टॉक से लेकर निकाले गए चावल की गुणवत्ता की जांच भी करा रहे हैं। हालांकि यह रिपोर्ट बाद में आएगी। अधिकारी मानकर चल रहे हैं कि अचानक से धान का स्टॉक पूरा किया गया है। फिलहाल प्रदेश स्तरीय विशेष टीमों के पास जांच रिपोर्ट सौंपने से पहले समय है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नियंत्रक अनिल कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में अधिकांश मिलों में स्टॉक पूरा पाया गया है। हालांकि अभी जांच जारी है। स्टॉक की जांच भी कराई जा रही है। सभी टीमें मुख्य रूप से इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि उत्तर प्रदेश और बिहार से आए धान को खपाया कैसे गया है।
विज्ञापन

इधर करनाल में हुए धान घोटाले में अब तक 17 अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। इनमें से 11 निलंबित हो चुके हैं। आठ राइस मिलर पर प्राथमिकी दर्ज है। जिले की अलग-अलग मंडियों में करीब 20 करोड़ रुपये का धान घोटाला सामने आया था। फर्जी गेट पास से धान की खरीद-फरोख्त की गई। मिलों में धान पहुंचे बिना ही उनकी आपूर्ति दिखाई गई। ज्यादातर धान दूसरे प्रदेशों से सस्ती दरों से खरीदा गया और यहां एमएसपी पर बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस जांच में ये भी सामने आ चुका है कि कुछ किसान ऐसे हैं जो मंडी में धान लेकर ही नहीं आए लेकिन उनकी खातों में भुगतान किया गया। किसानों के खातों को फ्रीज किया जा चुका है। जिन आढ़तियों ने किसानों से भुगतान लिया, उनकी भी जांच की जा रही है। असंध के भी तीन मिलर्स के खाते सीज हो चुके हैं। कुछ किसान ऐसे भी सामने आए जिनका रकबा कम था और ज्यादा फसल का भुगतान खाते में आया।

----

राइस मिलर्स पर कार्रवाई : आठ पर प्राथमिकी, दो गिरफ्तार, दो को जमानत
1. असंध में दर्ज प्राथमिकी में आरोपी राइस मिलर शीशपाल और सुनील गोयल को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी तरसेम पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
2. इंद्री थाने में दर्ज प्राथमिकी में शामिल एएस राइस मिले के दो संचालकों अशोक कुमार निवासी चौरा और संजय कुमार निवासी वार्ड-13, निरंकारी कॉलोनी इंद्री को अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

3. बुटाना थाना क्षेत्र के शेखपुरा खालसा गांव के यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह, साझेदार संतोष रानी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

4. सदर थाना में बतान फूड्स राइस मिल सलारु का संचालक सतीश कुमार पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

-------------------------

अधिकारियों पर कार्रवाई : 17 पर प्राथमिकी दर्ज, 11 किए जा चुके निलंबित

1. असंध की दो राइस मिल में हुए घोटाले में तीन अधिकारी हैफेड के जिला प्रबंधक अमित कुमार, असंध प्रबंधक सुरेंद्र, निरीक्षक अशोक को निलंबित किया जा चुका है।

2. करनाल में हुए गेटपास फर्जीवाड़े में थाना शहर में दर्ज प्राथमिकी में चार नामजद थे। चार और को जांच में शामिल किया गया। इनमें से मार्केट कमेटी सचिव आशा रानी, ऑक्शन रिकॉर्डर यशपाल और मंडी सुपरवाइजर पंकज तुली को निलंबित किया जा चुका है। आरोपी कर्मचारी राजेंद्र कुमार वासी बुढ़नपुर वीरान इंद्री, अमित कुमार वासी दादुपुर रोडान और अजय कुमार वासी खेड़ीनरू पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। मामले में मंडी सुपरवाइजर पंकज तुली, कंप्यूटर ऑपरेटर अंकुश व अंकित को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। इनमें से पंकज तुली की मौत हो चुकी है।


3. सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी में शामिल घरौंडा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के चार निरीक्षक यशवीर सिंह, जुंडला के निरीक्षक संदीप शर्मा, अनाज मंडी करनाल के निरीक्षक समीर वशिष्ठ और अनाज मंडी निसिंग के निरीक्षक लोकेश को निलंबित किया जा चुका है।

4. तरावड़ी थाना में दर्ज प्राथमिकी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहायक निरीक्षक रामफल को निलंबित किया जा चुका है। प्राथमिकी में मार्केट कमेटी तरावड़ी सचिव संजीव सचेदवा का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed