फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   rice miller arrest in cmr case

छह करोड़ के सीएमआर घोटाले का आरोपी राइस मिलर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
rice miller arrest in cmr case
पुलिस ने छह महीने पहले दर्ज कराई गई 6.22 करोड़ रुपये के सीएमआर घोटाले के आरोपी राइस मिलर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पांच दिन की रिमांड पर भेजा गया है। फर्जी अस्थायी प्रापर्टी आईडी मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब शाखा प्रभारी संदीप कुमार ने 11 सितंबर-2020 को जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी के आदेश पर खाद्य एवं पूर्ति निरीक्षक समीर वशिष्ठ द्वारा दर्ज कराई सीएमआर घोटाले की रिपोर्ट पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें अमृतपुर कलां स्थित मै. मोदी राम एंड संस राइस मिल के संचालक सपट्टर सिंह राणा को गिरफ्तार कर लिया है। सपट्टर सिंह राणा व उनके दो गारंटर शक्ति राणा व पूरण सिंह के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखाई गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि राइस मिल को 2019-20 में 63321.25 क्विंटल धान दिया गया था, जिसके बदले 42425.24 क्विंटल चावल एफसीआई को लौटाना था लेकिन तय तिथि बीतने के बाद भी मिल संचालक ने 24510 क्विंटल चावल ही दिया। 17915.24 क्विंटल चावल जिसकी कीमत 62219628 रुपये होती है वह नहीं लौटाया। इसे खुदबुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि सीएमआर की हेराफेरी के आरोपी मोदीराम एंड संस के संचालक सपट्टर सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed