फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rice mill grabbed paddy worth Rs 70 lakh in the name of CMR

Karnal News: सीएमआर के नाम पर राइस मिल ने हड़पा 70 लाख का धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Rice mill grabbed paddy worth Rs 70 lakh in the name of CMR
- सालासर श्याम सरकार ओवरसीज बड़ौता के पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राइस मिल संचालकों द्वारा सीएमआर के नाम पर धान और चावल में हेराफेरी नहीं रुक रही है। मुख्यमंत्री उडनदस्ता की ओर से शनिवार को किए गए स्टाॅक सत्यापन में एक और राइस मिल में 3067 क्विंटल 75 किलो धान की हेराफेरी पाई गई है, जिसकी कीमत एमएसपी के आधार पर तो 67.58 लाख रुपये है, लेकिन खर्च जोड़कर करीब 70 लाख रुपये की हेराफेरी की गई है। राइस मिल संचालक के खिलाफ मधुबन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक सज्जन मान ने मधुबन थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि सालासर श्याम सरकार ओवरसीज बडौता गांव (करनाल) को आवंटित सरकारी धान में अनियमितता बरती जा रही है। इस पर डीएफएससी की ओर से सज्जन मान व संदीप की टीम तैयार करके भौतिक सत्यापन कराया गया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक शिव कुमार के नेतृत्व में राइस मिल पर जाकर स्टाॅक का भौतिक सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

यहां पर राइस मिल के पार्टनर सुरेंद्र अहलावत निवासी बबैल गांव (पानीपत) मौजूद मिले। स्टाॅक में 40765 क्विंटल 50 किलो चावल सरकारी धान मिला, स्टाॅक में 2449 क्विंटल चावल मिला। 870 क्विंटल चावल राइस मिल द्वारा सीएमआर के रूप में तैयार कर वापस किया गया जबकि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग करनाल के रिकाॅर्ड अनुसार 2023-24 के दौरान इस फर्म को 48786 क्विंटल 75 किलो धान मिलिंग के लिए दिया गया था। जिसमें से 3067 क्विंटल 52 किलो धान का स्टाॅक कम पाया गया है। जिसके आधार पर ही भौतिक सत्यापन रिपोर्ट तैयार की गई। यानी सालासर श्याम सरकार ओवरसीज बड़ौता के पार्टनरों ने वर्ष 2023-24 में अलाॅट सरकारी धान में से 3067 क्विंटल 52 किलो धान की हेराफेरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉक का किया जाएगा मिलान
खाद्य एवं पूर्ति निरीक्षक सज्जन मान ने बताया कि इससे आगे की जांच अब साक्ष्यों के आधार पर पुलिस करेगी। निरीक्षक शिवकुमार ने बताया कि मधुबन थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि रविवार को रिपोर्ट लिखी है। राइस मिल जाकर प्रथम दृष्टया मौका मुआयना किया गया, लेकिन अब स्टाॅक व अभिलेखीय मिलान किया जाएगा। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed