फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Retired officer injured in bull attack dies

Karnal News: सांड़ के हमले में घायल रिटायर्ड अधिकारी ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Retired officer injured in bull attack dies
- आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से लोगों में रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। राजीव पुरम में एक रिटायर्ड अधिकारी को सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से कॉलोनिवासियों में रोष है। लोगों ने नगर निगम से आवारा पशुओं को पकड़ने की गुहार लगाई है। राजीव पुरम वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बीएल टेकारिया व श्री गुरु रविदास महासभा के प्रधान चमेल सिंह भोला ने बताया कि काॅलोनी में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है जो कभी भी किसी पर भी हमला कर देते हैं। लोगों का गलियों से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को कॉलोनीवासी सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त उपमंडल अभियंता जय किशन दहिया सुबह दूध लेने जा रहे थे तो एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया लेकिन 29 मार्च सुबह 11 बजे उनकी अस्पताल में मौत हो गई।

जय किशन दहिया श्री गुरु रविदास महासभा संस्था से जुडे़ रहे हैं और राजीव पुरम वेलफेयर एसोसिएशन के भी महासचिव रहे हैं। कालोनी के लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाई जाए। यदि जल्द इस समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। मौके पर राम प्रकाश शर्मा, अश्विनी कालसन, राजेश धानिया, मास्टर सुरेंद्र कुमार, एनके चोपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed