{"_id":"68ec0ab2274c5de38e03e539","slug":"respect-comes-from-doing-good-deeds-chetan-dev-karnal-news-c-18-knl1008-757837-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे कर्म करने से मिलता सम्मान : चेतन देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे कर्म करने से मिलता सम्मान : चेतन देव
Mon, 13 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
करनाल। उत्तम औषधालय परिसर के राम प्यारी मंदिर में रविवार को कार्तिक कथा हुई। पंडित चेतन देव ने कहा कि व्यक्ति का बुढ़ापे में आनंद, सम्मान व आत्मसंतोष मिलना सब उनके किए गए पुण्य कर्मों पर ही निर्भर करता है। जब व्यक्ति अच्छा कर्म करता है तो उसका पूरा परिवार उनके साथ खड़ा रहता है और समाज में भी प्रतिष्ठा बनी रहती है। इसलिए बुढ़ापा अच्छा बिताना चाहते हैं तो जरूरी है कि युवावस्था में सत्कर्म किए जाएं। कथा के दौरान श्रीकृष्ण की प्रिय भक्त सत्यभामा का प्रसंग सुनाया गया। पंडित शेखर शर्मा ने श्रद्धालुओं को अपने कर्म के साथ-साथ भगवान का नाम लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
