फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Residents of JD Green Colony warned of migration.

Karnal News: जेडी ग्रीन कॉलोनी के लोगों ने पलायन की दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Residents of JD Green Colony warned of migration.
प्रदर्शन करते जेडी ग्रीन आरडब्लूए के लोग। स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-33 जेडी ग्रीन कॉलोनी की रात में दीवार तोड़ने पर नगर निगम के खिलाफ कॉलोनी के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रशासन पर गलत तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि दोबारा ऐसा किया गया तो वे पलायन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने गाढ़ी कमाई से यहां आशियाना बनाया है और प्रशासन दीवार तोड़ते हुए नया रास्ता बनाकर उनकी सुरक्षा में सेंध लगाना चाहता है।
सेक्टर-33 एवेन्यू जेडी ग्रीन आरडब्ल्यूए ने वीरवार को आपात बैठक बुलाई। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि यदि उनकी कॉलोनी की दीवार को तोड़ा गया तो कॉलोनी के लोग पलायन करेंगे जिसकी जिम्मेदार प्रशासन की होगी। प्रधान राजीव वर्मा, बिजेंद्र बिसला, पूर्व चेयरमैन मनोज राणा और नरेंद्र कुमार का आरोप है कि कॉलोनाइजर को फायदा पहुंचाने के लिए उनकी कॉलोनी की दीवार को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कॉलोनी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही दीवार बनाई थी। उनके दस्तावेजों में भी यह दीवार है। यदि इसे तोड़ दिया गया तो यहां शरारती तत्वों की आवाजाही बढ़ जाएगी। आरोप है कि दीवार टूटने के बाद कॉलोनाइजर पीछे काटी गई नई कॉलोनी के प्लॉटों को भी इसी कॉलोनी के दाम पर बेचेगा।
विज्ञापन

टीम को लाैटना पड़ा था
मंगलवार रात को जेडी ग्रीन प्राइवेट कॉलोनी में मुख्य 24 मीटर चौड़ी सड़क खोलने और आसपास की बाउंड्री वॉल हटाने पहुंची नगर निगम की टीम के विरोध किया था। तनाव होने पर निगम की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। मामले को लेकर प्रशासन और कॉलोनीवासियों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। इधर, निगम आयुक्त का कहना है कि इस कॉलोनी का कॉलोनाइजर नियम व शर्ताें को पूरा करने में विफल रहा है, इसलिए नोटिस जारी करने के बाद नियम के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed