फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Reservation in promotion and representation in jobs raised demand

पदोन्नति में आरक्षण और नौकरियों में प्रतिनिधित्व की उठी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Reservation in promotion and representation in jobs raised demand
करनाल। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के बैनर तले अध्यापकों व अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। पहले फव्वारा पार्क में एकत्रित हुए और यहां से जुलूस के रूप में जिला सचिवालय तक पहुंचे। डीसी कार्यालय के अधीक्षक मुकेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण और बेरोजगार युवाओं को नौकरियों में संवैधानिक प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए। पंजाब ने 1974 से श्रेणी एक व श्रेणी दो के पदों पर अनुसूचित जाति कर्मचारियों को पदोन्नति में अनुपातिक प्रतिनिधित्व देना लागू किया। वहीं हरियाणा में इस प्रतिनिधित्व का लाभ अनुसूचित जाति के लोगों को 1966 से ही देना बंद कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में स्पष्ट कहा गया है कि रिजर्वेशन रोस्टर अनुसार एससी एसटी व ओबीसी के वर्गों को सभी पदों पर जनसंख्या के अनुपात में उचित प्रतिधित्व दिया जाना है। पदोन्नति की सूचियों में अनुसूचित जाति के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, उप जिला शिक्षा अधिकारी, डाइट प्रिंसिपल, प्रधानाचार्य, हैडमास्टर व समकक्ष हजारों क्लास वन व क्लास टू पदों पर पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। यह सरासर जातिगत भेदभाव केवल हरियाणा में ही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में फाउंडेशन स्तर का आधारभूत ढांचा दुरुस्त किया जाए, टीचर ट्रांसफर ड्राइव नियमित रूप से समय पर की जाए, अनुसूचित जाति के उत्पीड़न पर त्वरित कार्रवाई की जाए और पुरानी पेंशन स्कीम बहाली उनकी मुख्य मांग है। इस अवसर पर प्रधान सुशील कुमार भोला, हुकम चंद, सचिव सुभाष, बलवंत सिंह, बलवान सिंह, करनैल सिंह, प्रेमपाल चंदेल, हंसराज, राजेश कुमार, ईश्वर, अजय मास्टर, मेहर सिंह, रोडवेज यूनियन से राज्य महासचिव संदीप बौद्ध, नरेंद्र देव, संतलाल, बलराज, मनोज कुमार, नरेश सैनी, नरेश, मुकेश, चंद्रमोहन और दलबीर राठी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed