फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   rescued the young man who fell in the canal

नहर में गिरे युवक को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
rescued the young man who fell in the canal
बाईक का संतुलन खोने के कारण बाईक सहित नहर में गिरे युवक की बचाई जान।
करनाल। अनियंत्रित होने पर बाइक सहित नहर में गिरे युवक को बचाने वाली डायल 112 टीम को पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। टीम में उप निरीक्षक राजपाल, मुख्य सिपाही जीतराम व सिपाही पवन शामिल हैं।
विज्ञापन

शनिवार को तरावड़ी थाना क्षेत्र में बीड नडाना नहर पुल के पास डायल 112 की गाड़ी खड़ी थी। उसमें उप निरीक्षक राजपाल, मुख्य सिपाही जीतराम व सिपाही पवन थे। सुबह समय करीब 11:30 बजे एक मोटरसाइकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। यह देखकर टीम ने युवक को बचाने में जुट गई। कुछ देर में उसे सकुशल बचा लिया गया। फिर उसकी मोटरसाइकिल को भी बाहर निकाला गया। लड़के को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में लड़के ने अपना नाम रोहित निवासी कैथल बताया। उसने बताया कि पुल के पास रास्ते में एक कंबाइन मशीन खड़ी थी। मोटरसाइकिल की रफ्तार ज्यादा होने से बचाने में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वह नहर में जा गिरा। बाद में वह युवक घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed