{"_id":"67501132be76df726509be2d","slug":"request-to-sp-for-action-against-the-policeman-karnal-news-c-18-knl1008-532088-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुलिसकर्मी पर कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुलिसकर्मी पर कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार
Wed, 04 Dec 2024 01:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नहर में कूदकर जान देने वाले बुटा कॉलोनी निवासी अमित के मामले में माता-पिता ने मामले की गंभीरता से जांच करने की गुहार एसपी से लगाई है। मृतक के पिता सुभाष का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी है लेकिन जिस पुलिस कर्मचारी के कारण उनके बेटे की जान गई है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
एसपी को दी शिकायत में सुभाष ने बताया कि उसके बेटे अमित को कालू नाम के व्यक्ति से करीब 65 हजार रुपये लेने थे। वह रुपये नहीं दे रहा था। इस पर उसके बेटे ने इसकी शिकायत सात अगस्त को सेक्टर-4 चौकी में दी थी। सेक्टर-4 चौकी से एएसआई सुरेश का फोन 16 अगस्त को उसके बेटे अमित के पास आया और उसने चौकी में आने के लिए उसके बेटे को कहा।
उसका बेटा अपने दोस्त के साथ चौकी में गया तो पुलिस कर्मचारी ने उसके दोनों मोबाइल ले लिए और उसे पीटा। सात ङई कहा कि यह लिख कि यह शिकायत गलती से दी है, मैं शिकायत वापस ले रहा हूं। इस दौरान अमित के दोस्त को उस पुलिस कर्मचारी ने बाहर कर दिया था। इसके बाद उसका बेटा रात को घर नहीं आया।
विज्ञापन
दोस्त ने 17 अगस्त को सुबह बताया कि चौकी में अमित के साथ एएसआई ने मारपीट की है। इसके बाद वह अमित को ढूंढने के लिए चल दिए। उन्होंने अमित की गुमशुदगी की शिकायत भी पुलिस को दी। अमित अपने दोस्त को मोबाइल लेकर गया था तो उसे ट्रेस करते हुए वह कर्ण लेक के पास पहुंचे तो अमित की स्कूटी और मोबाइल वहां पर मिला।
उस मोबाइल में अमित ने सुसाइड नोट का स्टेटस लगाया था कि एएसआई सुरेश ने कालू के कहने पर उसके साथ मारपीट की है। इससे वह परेशान है। ये दोनों मेरी मौत के जिम्मेदार हैं।