फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   republic day today, police alert

गणतंत्र दिवस आज, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

Tue, 26 Jan 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला/ करनाल Updated Tue, 26 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
republic day today, police alert
आज जिले में धूमधाम से 67वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। जिलेभर में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। जिले की सभी सीमाओं पर कड़ी नाकेबंदी की गई है। इसके अलावा, शहर के सभी चौक-चौराहों समेत जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहेगा। शहर में भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। एसपी पंकज नैन ने जिलेभर के सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि वे संदिग्ध लोगों पर नजर रखें और किसी भी सूरत में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन


सोमवार को एसपी पंकज नैन ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए। बता दें कि गणतंत्र दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम कर्ण स्टेडियम में होगा। सुरक्षा के लिहाज से पूरा स्टेडियम सुरक्षा कर्मचारियों के घेरे में होगा। करीब 150 पुलिस कर्मचारी स्टेडियम से चारों तरफ तैनात रहेंगे। इसके अलावा, शहर के सभी मुख्य चौक व चौराहों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। इनके अलावा भी शहर के होटलों और धर्मशालाओं में पुलिस सर्च अभियान चला रही है। वहीं, शहर के बाजारों और अन्य स्थानों पर सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मचारी छोड़े गए हैं।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी कड़ी सुरक्षा
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी की गई है। स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ दोनों ही अलर्ट हैं। वे हर आने जाने वाले लोगों पर नजर रख रहे हैं, साथ ही संदिग्ध व्यक्ति होने पर उससे पूछताछ भी की जा रही है। इसके अलावा, आरपीएफ रेलगाड़ियों में सामान व बैग आदि की भी चेकिंग कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसपी
इस बारे में एसपी पंकज नैन का कहना है कि गणतंत्र दिवस को लेकर पूरी सुरक्षा है। सभी पुलिस अधिकारियों को इसके लिए अलर्ट कर दिया है। रात को भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा, संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। अगर कोई सुरक्षा कर्मचारी लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed