{"_id":"663033b6f4d03dfeb60431d4","slug":"representatives-should-be-honest-and-dedicated-to-the-public-karnal-news-c-18-knl1008-378805-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ईमानदार और जनता के प्रति समर्पित हो प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ईमानदार और जनता के प्रति समर्पित हो प्रतिनिधि
विज्ञापन
- उद्यमी बोले, वह ऐसा प्रत्याशी चाहते हैं जो चुनाव में जीत के बाद देश की तरक्की के लिए करे कार्य
माई सिटी रिपोर्टर
तरावड़ी/करनाल। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां जीतने के लिए जोरआजमाइश कर रही हैं। दूसरी ओर मतदाता भी इस बार काफी जागरूक नजर आ रहे हैं। मतदान को लेकर शहर का बुद्धिजीवी वर्ग भी मंथन करने में जुटा है। उनका कहना है कि इस चुनाव को एक उत्सव समझकर अपनी भागीदारी दर्ज कराएं और आने वाली नई सरकार एक मजबूत सरकार बने ताकि वह कोई भी फैसला लेने में सक्षम हो।
अवश्य करना चाहिए मतदान
अग्रवाल सभा तरावड़ी के प्रधान रमेश गुप्ता का कहना है कि पांच साल के बाद चुनाव आते हैं इसलिए देश के संविधान में हमें अधिकार दिया हुआ है कि हम अपनी पसंद के प्रत्याशी को चुनें। हमें बिना किसी लालच में आए ऐसे प्रत्याशी को वोट देना चाहिए, जो ईमानदार हो और विकास कराने में सक्षम हो। देश के सच्चे नागरिक होने का सबूत देते हुए मतदान अवश्य करना चाहिए।
गरीबों का हो मददगार
केएस ओवरसीज के सीएमडी पंकज गोयल का कहना है कि हर उस व्यक्ति को चुनाव में हिस्सा जरूर लेना चाहिए। जिसके पास मत का अधिकार है, यह मत ही देश की सरकार का फैसला करता है। इसलिए खुद को और अपने मत को काफी सोच समझ कर मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इतना ही नहीं जो लोग मतदान करने में अक्षम हैं उनकी मदद भी करें। वह चाहते हैं कि उनकी प्रत्याशी देशहित में कार्य करे व गरीबों का मददगार हो।
विज्ञापन
हमेशा जनता के बीच रहे
उद्योगपति लाला साधुराम सिंगला का कहना है कि उन्होंने हर बार अपने मत का प्रयोग किया है, चाहे कितना ही जरूरी काम हो या कोई बैठक। चुनाव के दिन वह फ्री रहते हैं और हर हाल अपने मत का प्रयोग करते हैं। वह खुद के साथ बच्चों को भी साथ ले जाते हैं, ताकि वह देखे, कहां वोट पड़ता है। उनका कहना है कि वह हमेशा जनता के बीच रहने वाला प्रत्याशी चाहते हैं।
उद्यमियों का रखे ध्यान
राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित व ग्लेक्सी इंटरनेशनल एक्सपोर्ट प्रा. लि. मालिक विनोद गोयल कहते हैं कि देश के प्रत्येक नागरिक को चुनाव में हिस्सा लेना चाहिए। इसके लिए नौजवान पीढ़ी को सबसे आगे आना चाहिए। जब तक नौजवान पीढ़ी आगे नहीं आएगी और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक नहीं करेगी, लोकतंत्र मजबूत कैसे होगा। युवाओं को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। वह चाहते हैं कि उनका प्रत्याशी ईमानदार और जनता के प्रति समर्पित हो व उद्यमियों का भी ध्यान रखे।