फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Replaced cylinder, repaired fire system

Karnal News: बदले सिलिंडर, दुरुस्त किया फायर सिस्टम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Replaced cylinder, repaired fire system
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लघु सचिवालय से एक्सपायर हो चुके फायर सिलिंडर बदले जा चुके हैं। वहीं टूटे शीशों में धूल फांकते और जंग लगे फायर फाइटिंग सिस्टम की भी सफाई कराई गई है। अब आग लगने पर इनके माध्यम से जल्द काबू किया जा सकता है।
सचिवालय में एक्सापर सिलिंडरों के मुद्दे को अमर उजाला ने अपने 26 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया और इनको बदलवाने का काम किया। एडीसी से लेकर सीटीएम ने इस मामले पर गंभीरता दिखाई। नतीजा ये रहा कि वीरवार सुबह से लेकर शनिवार दोपहर तक इनको बदल दिया गया।
विज्ञापन

तीन मंजिला लघु सचिवालय की इमारत में नौ किलोग्राम की क्षमता वाले सात सिलिंडर, छह किलोग्राम की क्षमता वाले 34 सिलिंडर और साढ़े चार किलोग्राम की क्षमता वाले 13 सिलिंडर बदलवाए गए हैं। लघु सचिवालय के तीन तलों पर कुल 54 फायर सिलिंडर थे। हर तल पर 15 से 20 सिलिंडर लगाए गए थे। इनको पिछले साल रिफिल कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी मियाद एक साल की थी, जो दस दिसंबर को पूरी हो चुकी थी। गौरतलब है कि लघु सचिवालय में रोजाना हजारों लोग प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों में आते हैं। यहां डीसी से लेकर एसपी, एडीसी, एसडीएम, सीटीएम तक के कार्यालय हैं। 

सुरक्षा के नजरिए से सीसीटीवी तो लगाए लेकिन आधार व्यवस्थाओं को ही नजर अंदाज किया जा रहा था। एक्सपायर हुए फायर सिलिंडरों में दोबारा सीओटू भरवाने की आवश्यकता थी। इनमें एक गैस कार्बन डाइऑक्साइड और दूसरी एबीसी होती है, जो हर प्रकार की आग पर काबू पाने में सहायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed