फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Relieve stress by time management: Dr. Balwan

समय प्रबंधन से दूर करें तनाव : डॉ. बलवान

Sat, 06 Jul 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 06 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Relieve stress by time management: Dr. Balwan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी। सीसीएस हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के नीलोखेड़ी स्थित विस्तार शिक्षा संस्थान में शुक्रवार को समय और तनाव प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं विस्तार शिक्षा निदेशक डा. बलवान सिंह मंडल ने कहा कि कर्मचारी अधिकारी लगातार कार्य करते हैं, ऐसे में उनका तनाव मुक्त रहना बेहद आवश्यक है। तनाव को समय प्रबंधन से दूर किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि तनाव मुक्त रहने के लिए समय प्रबंधन आवश्यक है। यदि अधिकारी अधिक व कम महत्वपूर्ण कार्यों की सूची बनाकर कार्यों को सूचीबद्ध तरीके से समय से निपटान करें तो कार्यालय के बहुत सारे तनाव से मुक्त रहा जा सकता है। कार्यो को टालने की प्रवृत्ति को भी तनाव का एक बड़ा कारण माना जा सकता है। इसलिए समय प्रबंधन का अभाव ही बहुत सारे तनावों का कारण होता है।
विज्ञापन


यदि हम समय प्रबंधन करें तो तनाव को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक भाव से कार्य करने पर भी हम तनाव मुक्त रह सकते हैं। डा. मंडल ने विस्तार शिक्षा संस्थान द्वारा इस ज्वलंत विषय पर प्रशिक्षण आयोजित करने की सराहना की। प्रशिक्षण संयोजक डा. अनिल कुमार रोहिला ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न संस्थानों से व्याख्यानों के लिए विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था। समापन के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed