फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Relief from sunshine, increase in minimum temperature

Karnal News: धूप खिलने से राहत, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Relief from sunshine, increase in minimum temperature
- तीन दिन धुंध से मिलेगी निजात, रात का पारा गिरने से बढ़ेगी ठिठुरन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मगर करीब 10 दिनों के बाद शनिवार का दिन राहत भरा रहा। शहर में न तो कोहरे की चादर में सुबह हुई वहीं न ही दोपहर को ठंडक रही। बल्कि खिली धूप ने लोगों को ठंड से काफी राहत प्रदान की। हालांकि शाम होते होते बढ़ती सर्दी ने एक बार फिर सताया।
दो दिन पहले की सर्दी से तुलना करें तो शनिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। वीरवार को जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, शनिवार को 8.6 डिग्री पहुंच गया। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी करीब पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वीरवार को यह 10.8 डिग्री पर था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक दिन में धूप निकलेगी, इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। जबकि रात का तापमान और कम होगा, इससे ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, लेकिन कमजोर हैं। हवाओं का रुख भी बदल रहा है। हवाएं अभी ऊपरी इलाकों में चल रही हैं, इससे वातावरण पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इन्ही सब कारणों से बारिश नहीं हो रही है, जिस कारण लगातार ठंड बढ़ रही है।
विज्ञापन


कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मौसम आमतौर पर 25 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है। इससे राज्य में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने और रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अल सुबह गहरी धुंध/कोहरा रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस दिन कितना रहेगा तापमान (डिग्री सेल्सियस में)दिन
न्यूनतम
अधिकतम
21 जनवरी
6.0
13.0
22 जनवरी
5.0
14
23 जनवरी
4.2
14
24 जनवरी
5.1
14

पिछले एक सप्ताह में यह रही स्थिति
दिन
न्यूनतम
अधिकतम
20 जनवरी
8.6
15.4
19 जनवरी
7.0
12.4
18 जनवरी
4.4
10.8
17 जनवरी
3.2
11.1
16 जनवरी
3.2
14.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed