{"_id":"666102aedc4439ab5e03e0e5","slug":"relief-from-heat-chances-of-rain-even-today-karnal-news-c-18-knl1008-404700-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गर्मी से राहत, आज भी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गर्मी से राहत, आज भी बारिश के आसार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बुधवार की सुबह और रात को कई स्थानों पर तेज हवाओं के बीच बारिश हुई। जिससे दिनभर रही तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली। कुछ देर अंधड़ जैसी स्थिति बनी। संगोहा गांव में एक बिजली का पोल व ट्रांसफार्मर भी गिर गया। हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी वीरवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। जिसमें गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी तो कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
मंगलवार को भी दोपहर बाद आसमान पर बादल छाए रहे थे। रात को हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन बुधवार की सुबह बिखराव के साथ शहर में कई स्थानों पर बारिश हुई। जिससे तापमान में कमी आई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार का अधिकतम तापमान 39.4 व न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को दिन में आसमान पर बादलों की आवाजाही रही। हवाएं भी चलती रही, जिसके कारण पिछले दिनों की अपेक्षा गर्मी से कुछ राहत रही। रात करीब आठ बजे के बाद मौसम ने फिर अपना मिजाज बदल लिया और नौ बजे के बाद कई स्थानों पर बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रुक रुक कर बारिश होती रही। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में कमी आई और लोगों को रात की गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अभी वीरवार को भी मौसम ऐसा ही रह सकता है। आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेगी। हवाएं भी चलेगी और गरज चमक के साथ कही कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश भी हो सकती है।