{"_id":"6240d1c09c62446ae142f50a","slug":"relationships-of-100-youths-decided-in-the-introduction-conference-karnal-news-knl103107942","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचय सम्मेलन में 100 युवाओं के रिश्ते तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचय सम्मेलन में 100 युवाओं के रिश्ते तय
विज्ञापन
रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन करते मुख्यअतिथि सुभाष गोनका और अन्य। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री रामलीला भवन में अग्रवाल युवा संगठन की ओर से 22वां अग्रवाल परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें विदेशों में डॉक्टर, सीए, इंजीनियर और मैनेजर का पद संभाल रहीं युवतियां और युवक भी पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य व अग्रोहाधाम के मुख्य संरक्षक डा. सुभाष चंद्रा ने शिरकत की। सम्मेलन में करीब डेढ़ हजार युवक और डेढ़ सौ युवतियों का आपस में परिचय हुआ और सौ से अधिक रिश्ते तय हो गए। इसके अलावा तीन सौ रिश्तों पर दोनों परिवारों के बीच बातचीत शुरू हो गई।
डा. सुभाष चंद्रा ने कहा है कि देश की समृद्धि के लिए वैश्य समाज का एकजुट और मजबूत होना जरूरी है। हमारे समाज के लोगों को पद के पीछे भागने के बजाय सेवा की तरफ बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता लक्ष्मी की सिद्ध पीठ केवल अग्रोहा में ही है। करनाल में 22 साल तक परिचय सम्मेलन लगातार होना एक मिसाल है। समाज को शिक्षित, संगठित होकर अपने हक के लिए लड़ना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अग्रोहा धाम विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष व व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने गरीबों को ऊंचा उठाते हुए समाजवाद को बढ़ावा दिया। अग्रोहाधाम की टीम भी महाराजा के सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है। अग्रोहा धाम में यदि कोई भी जरूरतमंद परिवार बेटी-बेटे की शादी करता है तो धाम की ओर से डेढ़ लाख का सामान दिया जाता है। परिचय सम्मेलनों के माध्यम से समाज में एकजुटता आ रही है और रिश्ते हो रहे हैं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में महापौर रेणू बाबा गुप्ता, रमेश गुप्ता, विजय गोयल, सुरेंद्र गुप्ता, पंकज गोयल, शम्मी बंसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
सम्मेलन में अग्रवाल युवा संगठन के प्रधान रमेश जिंदल ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें शीशपाल गुप्ता, संजय जिंदल, संजय गुप्ता, पवन, हरीश गोयल, राकेश जिंदल, किशोर नागपाल, प्रदीप अग्रवाल, प्रदीप मौजूद रहे।
परिचय के लिए अलग से बूथ लगाए
अग्रवाल युवा संगठन के प्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि परिचय सम्मेलन में सालाना पचास लाख रुपये तक का वेतन पाने वाली युवतियां भी पहुंची। परिचय के लिए अलग से बूथ लगाए गए। रिश्तों के लिए बातचीत और अन्य काम के लिए स्पेशल कक्ष बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर परिचय पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। उन्होंने बताया कि आस्ट्रेलिया, कनाडा, दुबई, अमेरिका, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड से भी युवाओं के परिचय आए हैं। अग्रवाल परिचय सम्मेलन में 22 साल में तेरह सौ रिश्ते हो चुके हैं। इस परिचय सम्मेलन में आठ सौ रिश्ते मैन्युअल तथा सौ से अधिक रिश्ते युवतियों के आए थे। इसके अलावा एक हजार से अधिक ऑनलाइन आए हैं। उन्होंने बताया कि करनाल में हेल्पलाइन डेस्क के साथ बाहर से आने वाले लोगों के लिए आवास व्यवस्था भी की गई है।