फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Reiki had taken room on rent, then robbed the bank

किराये पर कमरा ले की थी रेकी, फिर लूटा बैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Reiki had taken room on rent, then robbed the bank
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। निसिंग क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से दिनदहाड़े 10.64 लाख रुपये लूटने वाले दो इनामी लुटरों को पुलिस की सीआईए-वन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे हुए 2 लाख 84 हजार 500 रुपये तथा दो देसी पिस्तौल, 10 कारतूस व पल्सर बाइक बरामद की है। यह वही बाइक है, जिस पर सवार होकर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया था। मामले में एक आरोपी सुरेंद्र निवासी पनौडी करनाल अभी फरार चल रहा है। धरे गए आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि बदमाशों ने नीलोखेड़ी में किराए पर कमरा लेकर कई दिनों तक बैंक की रेकी की थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
एसपी गंगा राम पूनिया ने बताया कि पांच अक्तूबर को निसिंग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में तीन व्यक्तियों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने करीब 20 लाख रुपये लूट की जानकारी दी थी, लेकिन कैश की जांच करने पर पता चला कि लूटे गए रुपये 10.64 लाख थे। इस मामले की जांच के लिए पांच टीमों को गठन किया गया था, जिसमें सीआईए-वन टीम भी शामिल थी। सीआईए-वन टीम के इंचार्ज दीपेंद्र राणा की टीम ने 11 अक्तूबर को आरोपी अंकुर उर्फ रिंकू निवासी गांव बराना जिला पानीपत और विकास उर्फ काशू निवासी गांव पनौडी थाना घरौंडा (करनाल) को हिमाचल प्रदेश के काला आंब से काबू किया। इन दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर दस दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वारदात में तीसरे आरोपी मास्टरमाइंड सुरेंद्र की तलाश जारी है। एसपी के अनुसार धरे गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने नीलोखेड़ी में किराये पर कमरा लेकर कई दिनों तक रेकी की थी। बैंक में कम भीड़ को देखते हुए आरोपियों ने इसे अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से हो गई थी पहचान
एसपी ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई थी, जिससे आरोपियों की पहचान भी हो गई। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

50-50 हजार रुपये का रखा था इनाम
एसपी के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। साथ ही हरियाणा पुलिस द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
किराए के कमरे में रह रहे थे आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-2 जगहों पर किराये का कमरा लेकर रहे। इस दौरान आरोपी ज्यादा दिन के लिए कमरा लेते, लेकिन वहां एक या दो दिन रहकर ही निकल जाते थे। पकड़े हुए आरोपियों ने काला आंब में भी किराये पर कमरा लिया हुआ था, जहां से गिरफ्तारी की गई।

पेट्रोल पंप के सेल्समैन से भी लूटे थे रुपये, दर्ज हैं कई मुकदमे
14 मार्च को दिनदहाडे़ एचटीसी कर्ण फिलिंग स्टेशन गांव उचाना करनाल के सेल्समैन से हुई 15 लाख 35 हजार 974 रुपये लूट के मामले में भी आरोपी विकास व अंकुर शामिल थे, जो फरार चल रहे थे। आरोपी अंकुर के खिलाफ पहले भी जिला पानीपत में वर्ष 2012 में हत्या का एक मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी चार वर्ष की सजा काट कर जेल से बाहर आया हुआ था। इसके अलावा आरोपी अंकुर 2017 में अंबाला में हुई एक लूट के मामले में सजा काट चुका है। आरोपी विकास के खिलाफ वर्ष 2019 में जिला सोनीपत में एक लूट करने का मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी विकास नौ महीने की सजा काटकर जेल से बाहर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed