{"_id":"75d6fa5e4983559b80ba3d46580c89e3","slug":"regular-guest-teacher-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित करने के लिए अतिथि अध्यापक गरजे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित करने के लिए अतिथि अध्यापक गरजे
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Fri, 21 Feb 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के बैनर तले शुक्रवार को अतिथि अध्यापक नियमित किए जाने की मांग पर सरकार पर जमकर बरसे। अध्यापकों ने कैथल में लोकनिर्माण मंत्री रणदीप सुरजेवाला के आवास पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला जलाया।
दूसरी ओर, गुहला-चीका में जाम लगाकर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। अतिथि अध्यापकों के प्रदर्शन से आम जनता को जाम की स्थिति से निपटने के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मार्ग लगभग बंद हो गए। प्रदर्शन के कारण करीब आधा घंटे तक कैथल-कुरुक्षेत्र मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
कैथल में अतिथि अध्यापकों ने पहले लघु सचिवालय में एकत्रित होकर धरना दिया। इसके बाद सभी अध्यापक प्रदर्शन करते करनाल रोड, अंबाला रोड बाईपास से होते हुए ढांड रोड स्थित मंत्री रणदीप सुरजेवाला आवास के निकट पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने आवास से पहले ही बेरिकेट्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। यहां अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते सरकार का पुतला जलाया।
अध्यापकों का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि हरियाणा सरकार पिछले 9 सालों से अतिथि अध्यापकों का शोषण कर रही है। बार-बार मांग के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा।
उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वीरवार 20 फरवरी को बातचीत का न्योता देकर वार्ता को षड्यंत्र के तहत विफल करवाया गया है। दिल्ली में 14 दिनों से अनशन कर रहे अध्यापकों की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
22 फरवरी को पूरे प्रदेश से अध्यापक दिल्ली कूच करेंगे। इस अवसर पर सुशील, राजीव, विकास, शमशेर, रामरति, आशा, डिंपल, मीनू, जोधाबाई और अंजू मौजूद थे।
गुहला में ऊधम सिंह चौक पर लगाया जाम
गुहला-चीका में अतिथि अध्यापकाें ने अपनी मांगों पर प्रदेश की हुड्डा सरकार के खिलाफ शहर भर में जुलूस निकाला और कैथल-पटियाला मार्ग जाम कर रोष जताया।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ गुहला ब्लाक के महासचिव सुरेश गुप्ता कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे अतिथि अध्यापकों के बारे में सरकार के किसी भी नुमाइंदे ने अब तक सुध नहीं ली है।
अध्यापकाें द्वारा किए इस प्रदर्शन में काफी देर तक कैथल-चीका मार्ग पर जाम की स्थित बनी रही। रोड पर वाहनाें की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पाकर नायब तहसीलदार नवदीप नैन मौके पर पहुंचे।
उन्हाेंने अध्यापकाें से ज्ञापन लेकर जाम खुलवाने की अपील की। इसके बाद अध्यापकों ने उनकी बात को मानते जाम खोल दिया।
इस मौके पर जयभगवान, श्याम लाल, हेमराज, मुकेश, ऊषा रानी, रणजीत कौर, हेमलता, रूपलाल शास्त्री, सुरेश गुप्ता, महेंद्र पुरी, बलविंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, डा. रामनिवास, भगवानदास, रमेश शास्त्री, गुलशन चुघ, राजीव सैनी, रमेश सरदाना, कंवलजीत कौर, विनोद, महेंद्र सिंह, हुकम चंद, नवजीत कौर, जसवंत सिंह, बलविंद्र कौर, नवजोत कौर, अंजू शर्मा, कमलप्रीत कौर, सोनू बाला, ललिता छाबड़ा, इंद्रजीत शर्मा, विनोद, रामर शर्मा सहित सैकड़ों अध्यापक मौजूद थे।