फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Registration for NMMS exam begins, apply by 30 September

एनएमएमएस की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, 30 सितंबर तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Registration for NMMS exam begins, apply by 30 September
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) गुरुग्राम की ओर से नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कालरशिप (एनएमएमएस) 2022-23 की परीक्षा के लिए पंजीकरण करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी 20 जुलाई से 30 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। इसको लेकर एससीईआरटी ने प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने के निर्देश जारी किए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल ने बताया कि कोई भी विद्यार्थी रुपयों की कमी के कारण अपनी शिक्षा बीच में न छोड़े। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वावधान में एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से प्रतिवर्ष आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कालरशिप परीक्षा आयोजित की जाती है। जिसमें पास होने वाले विद्यार्थियों को विभाग की ओर से एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति नौवीं से 12वीं कक्षा तक के लिए दी जाती है। उन्होंने बताया कि जिले के विद्यार्थियों ने पोर्टल पर बहुत कम रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। जिसको लेकर डीईओ ने संबंधित स्कूलों को पत्र जारी कर रजिस्ट्रेशन में बढ़ोत्तरी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सरकारी स्कूल से सातवीं पास विद्यार्थी ही कर सकेंगे आवेदन
पत्र के अनुसार परीक्षा में सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल से सातवीं कक्षा पास करने वाले और वर्तमान में उन्हीं स्कूल में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी ही परीक्षा दे सकेंगे। वहीं आवेदन करने वाले विद्यार्थी के माता-पिता की वार्षिक आय 1.50 लाख से कम होनी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक विद्यार्थी को चार वर्ष में मिलेंगे 48 हजार रुपये
एनएमएमएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को नौवीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति शिक्षा विभाग की ओर से दी जाएगी। ऐसे में चार वर्ष में एक विद्यार्थी को 48 हजार रुपये दिए जाएंगे जिससे किसी भी विद्यार्थी की पैसों के अभाव में पढ़ाई न छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed