{"_id":"64a483f5ae2bac142b055724","slug":"red-cross-did-not-get-funds-from-panchayats-bal-bhavan-funds-karnal-news-c-18-knl1031-164953-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पंचायतों से नहीं मिला रेडक्रॉस, बाल भवन को फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पंचायतों से नहीं मिला रेडक्रॉस, बाल भवन को फंड
Wed, 05 Jul 2023 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 05 Jul 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
जिला रेडक्राॅस सोसायटी की कार्यकारिणी की बैठक में रखा गया लेखाजोखा
उपायुक्त का बीडीपीओ को अगले कुछ दिनों में फंड जमा कराने का आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ग्राम पंचायतों की ओर से रेडक्रॉस सोसायटी और बाल भवन को मुहैया कराया जाने वाला फंड अब तक नहीं मिला है। इस पर उपायुक्त ने सभी बीडीपीओ को इस जल्द सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। लघु सचिवालय में मंगलवार को जिला रेडक्राॅस सोसायटी कार्यकारिणी की बैठक में कहा गया कि ग्राम पंचायतों से योगदान अति शीघ्र दिलवाया जाए।
बैठक में रेडक्राॅस सोसायटी के सचिव कुलबीर मलिक ने वर्ष 2022 - 23 की प्रमुख गतिविधियों का लेखाजोखा रखा। उन्होंने बताया कि रेडक्राॅस सोसायटी की ओर से 1.46 करोड़ रुपये के कृत्रिम अंग उपकरण वितरित किए गए। इनमें 229 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 110 ट्राईसाइकिल, 74 व्हीलचेयर, 76 हियरिंग एड और अन्य उपकरण दिव्यांग जनों को भेंट किए गए।
बीते वित्तीय वर्ष में 229 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 13038 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि रेडक्रॉस निरंतर भलाई के कार्य कर रही है, यह निरंतर रहना चाहिए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, सीटीएम अमन कुमार, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चैधरी, जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक आदि मौजूद रहे।