{"_id":"6320ebd0495ff677e6677475","slug":"recruitment-scam-cbi-raids-the-house-of-relatives-in-karnal-karnal-news-knl1210524114","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती घोटाला : करनाल में सगे भाइयों के घर सीबीआई का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती घोटाला : करनाल में सगे भाइयों के घर सीबीआई का छापा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जम्मू कश्मीर में सब इंस्पेक्टर भर्ती में हुई अनियमितताओं के मामले की जांच कर रही सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने मंगलवार को करनाल के सेक्टर-9 में कृषि विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी दिवंगत सेवाराम के भवन संख्या 1694 में छापामारी की। जिसमें उनके दो पुत्र बिजेंद्र व हितेंद्र रहते हैं।
सुबह करीब सात बजे यहां पहुंची टीम ने घर के दरवाजों को अंदर से बंद कर लिया। परिवार के किसी भी सदस्य को न तो बाहर जाने दिया गया और न ही किसी को अंदर आने दिया। करीब 11 घंटे तक लगातार घर की तलाशी लेने के साथ-साथ यहां मौजूद लैपटॉप व अन्य अभिलेखों, सीसीटीवी फुटेज और बैंक डिटेल्स को खंगाला गया है। शाम को करीब पांच बजे टीम यहां से रवाना हो गई। बताते हैं कि टीम यहां से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गई है। छापामारी के समय घर के अंदर दोनों सगे भाई, उनकी पत्नियां व माता मौजूद रहीं।
मिली जानकारी अनुसार, सीबीआई की टीमों ने मंगलवार को देशभर में 36 ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। हालांकि अभी सीबीआई के प्रवक्ता ने इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन करनाल निवासी इन लोगों पर सरकारी नौकरी लगवाने को लेकर रुपये के लेनदेन करने की आशंका व्यक्त की जा रही है। कुछ ऐसे तथ्य सीबीआई के सामने आए हैं, जिसके आधार पर छापामारी की गई है। बताते हैं कि सीबीआई ने तीन अगस्त को यह केस पंजीकृत कर लिया था। जिसमें 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें मेडिकल ऑफिसर, जम्मू कश्मीर सरकार के अधिकारी भी शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा 27 मार्च को हुई थी, जिसका रिजल्ट चार जून को आया था। आरोप ये थे कि इसमें भर्ती के लिए 20 से 30 लाख रुपये तक लिए गए हैं। हालांकि परीक्षा रद हो चुकी है।
विज्ञापन
बिजेंद्र और हितेंद्र दोनों सगे भाई पिछले काफी समय से करनाल के सेक्टर-9 में कोठी नंबर 1694 में रह रहे हैं। इनके पिता सेवा राम कृषि विभाग में अधिकारी थे, जिनकी डेढ़ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
सूत्रों के मुताबिक शाम पांच बजे तक सीबीआई ने इस भवन में रहकर रिकॉर्ड को खंगाला और बैंक अकाउंट के बारे में जानकारियां हासिल की। जम्मू कश्मीर में किस-किस के साथ संबंध हैं, इस बारे में जानकारी ली। 11 घंटे से छापामारी के दौरान क्या मिला, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।